{"_id":"575dbe984f1c1b7d3f11bf26","slug":"the-brick-laden-truck-parked-tractor-pits-buried-worker-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से भिड़ा ईंट लदा ट्रैक्टर, दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक से भिड़ा ईंट लदा ट्रैक्टर, दबकर मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
हादसा
गंगापार में हंडिया-कोखराज हाईवे पर सोरांव इलाके में रविवार दोपहर बेकाबू ट्रैक्टर खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर के बाद ट्राली पर बैठा मजदूर झटका खाकर नीचे गिरा और पहिए के नीचे आ गया और कुचलकर मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
नवाबगंज की ओर से रविवार दोपहर एक ट्रैक्टर ईंट लादकर सोरांव की ओर जा रहा था। कोखराज-हंडिया हाईवे पर रविवार दोपहर बेकाबू ट्रक पीछे से किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। ट्राली पर बैठा मजदूर नीचे गिरा और दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद दूसरे मजदूर और चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। मृत 30 वर्षीय मजदूर की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर को उठवाकर थाने ले गई।