फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The bomb exploded at the junction at the junction of the bomb, the raided raid

जंक्शन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, चप्पे-चप्पे की हुई तलाशी

Mon, 21 Jan 2019 01:15 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 21 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
The bomb exploded at the junction at the junction of the bomb, the raided raid
juction - फोटो : prayagraj
इलाहाबाद जंक्शन पर बम की सूचना मिलने से रविवार को हड़कंप मच गया। जंक्शन स्थित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर में किसी ने फोन पर सूचना दी कि सिविल लाइंस साइड में बम रखा हुआ है। यह सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई। बम स्क्वायड और डाग स्क्वायड की मदद से जंक्शन का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। साथ ही शहर के अन्य स्टेशनों पर भी सूचना दी गई कि वे भी अपने यहां चेकिंग करवाएं।
विज्ञापन


जंक्शन पर इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से ही  सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। इसी बीच दोपहर में किसी ने फोन कर बम की सूचना दी। आरपीएफ प्रभारी रजिंदर कुमार और जीआरपी इंसपेक्टर रघुवीर सिंह ने सूचना मिलते ही जंक्शन पर सुरक्षा से जुड़े लोगों को अलर्ट कर दिया। अलग-अलग टीमों का गठन कर सिविल लाइंस साइड में तलाशी शुरू करवाई गई। सिविल लाइंस साइड खंगालने के बाद कुछ नहीं मिला तो सिटी साइड के साथ सभी प्लेटफार्म , प्रतीक्षालय, विश्रामालय आदि की जांच की गई।
विज्ञापन


इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले लोगों को चेक करने के साथ उनके सामान खंगाले गए। एसपी जीआरपी हिमांशु कुमार का कहना है कि जिस व्यक्ति का फोन आया था उसने अपना फोन ऑफ कर लिया। इस वजह से फोन करने वाले व्यक्ति को ट्रेस नहीं किया जा सका है। एहतियातन शहर के सभी स्टेशनों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके अलावा सभी स्टेशनों पर चेकिंग भी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed