फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of immersed Kishore Shakib and Irfan found, weeds

डूबे किशोर साकिब और इरफान का शव मिला, मातम

Thu, 28 Jun 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 28 Jun 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
The body of immersed Kishore Shakib and Irfan found, weeds
गंगा में डूबे - फोटो : अमर उजाला
अरैल घाट पर पिकनिक मनाने के दौरान तेज बहाव में डूबे किशोर साकिब और इरफान का शव बुधवार को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर खोज निकाला। शव मिलने के बाद मृतकों के परिजन बेसुध हो गए। रोते-बिलखते परिजनों में कोहराम मचा रहा। जबकि तीसरे साथी साहिल की तलाश रात तक होती  रही। सर्च ऑपरेशन अरैल घाट से सरायइनायत के लीलापुर तक चला।
विज्ञापन


जीटीवी नगर, करेली निवासी साकिब (16) पुत्र शान मोहम्मद, मोहम्मद साहिल (15) पुत्र मोहम्मद ताज, इरफान (16) पुत्र मोहम्मद शब्बीर मंगलवार की शाम मोहल्ले के छह अन्य साथियों के साथ अरैल पिकनिक मनाने के लिए गए थे। करीब 4:30 बजे तेज बहाव में तीनों नदी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से नदी जाल डलवाया। मगर कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार की सुबह नए सिरे से डूबे किशोरों की तलाश शुरू हुई। हादसे के करीब 15 घंटे बाद गोताखोरों ने साकिब का शव घटनास्थल के पास से ही बरामद कर लिया।
विज्ञापन


दिन में ही साकिब के परिजनों ने नैनी पुलिस को लिखकर दिया कि नदी में डूबने से उनके बेटे की मौत हुई है और वो शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद दिन भर तलाश होती रही। गोताखोरों ने शाम करीब 6 बजे इरफान का शव अरैल घाट से करीब पांच सौ मीटर आगे ढूंढ निकाला। पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बेटों का शव मिलने के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। जल पुलिस के प्रभारी कड़ेदीन यादव ने बताया कि तीन मोटरबोट के सहारे सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 20 गोताखोर भी लगाए गए हैं। गुरुवार को सिरसा घाट तक सर्च ऑपरेशन चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed