{"_id":"5b58d50a4f1c1b1e308b6e83","slug":"tharwai-murder-of-mother-in-law-millions-of-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"थरवई में सास-बहू की हत्या कर लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थरवई में सास-बहू की हत्या कर लाखों की लूट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र इलाके में मंगलवार की रात बदमाशों ने घर के बरामदे में सो रहीं सास-बहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी और दो कमरों के ताले तोड़कर लाखों के गहने और नकदी लूट ले गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया, बाद में अधिकारियों ने किसी तरह समझाबुझा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बदमाशों की खोजबीन में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।
थरवई के हरिरामपुर का रहने वाला चंद्रकेश कुमार फाफामऊ में एक चटनी मिल में काम करता है। मंगलवार की रात वह ड्यूटी पर गया था। बदमाशों ने रात में उसके घर पर धावा बोल दिया और बरामदे में सो रहीं चंद्रकेश की पत्नी सोना देवी (47) और मां गोमती देवी (81) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। दोनों के शरीर पर कई जख्म थे। हत्या के बाद बदमाशों ने दो कमरों का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी लूट ली। पड़ोस में ताऊ के घर सो रहे बच्चे सुबह पहुंचे तो दोनों की लाशें देख सहम गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। मौके पर आईजी रमित शर्मा, एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी गंगापार सुनील सिंह समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। भीड़ को किसी तरह समझा बुझाकर शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया। शाम को भी पीएसी और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने हत्या लूट की एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। घर के और भी विवादों की जांच की जा रही है।
प्रथम दृष्टया में मामला लूट के लिए हत्या का लग रहा है लेकिन और भी एंगल की जांच की जा रही है। खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
- नितिन तिवारी, एसएसपी इलाहाबाद