{"_id":"5768491b4f1c1bb50ab4808a","slug":"students-preparing-for-nda-beaten-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीए की तैयारी कर रहे छात्र को पीटा, बंधक बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनडीए की तैयारी कर रहे छात्र को पीटा, बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीए की तैयारी कर रहे एक छात्र को गलती से नल खुला छोड़ देने पर उसके मकान मालिक ने लात-घूंसों से जमकर पीटा और कमरे में बंधक बनाए रखा। मकान मालिक के खौफ से बचने को छात्र ने अपने शिक्षकों को फोन कर घटना की जानकारी दी और मदद के लिए बुलाया। छात्र के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही सारे शिक्षक मदद को पहुंचे और उसे कमरे से निकाला। इसबीच मकान मालिक फरार हो गया था। फिर शिक्षकों के साथ छात्र नैनी कोतवाली पहुंचा और मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी। जिसपर मुकदमा कायम हुआ। सोमवार सुबह हुई इस घटना से छात्र दहशत में है।
मूलरूप से चित्रकूट के रानीपुर भट्ट गांव का दीपक पटेल पुत्र कैलाश पटेल नैनी के शिवनगर-देवरख मार्ग पर राजेश पाठक पुत्र विजय पाठक के यहां किराये के कमरे में रहकर एनडीए में प्रवेश की तैयारी कर रहा है। शहर की एक कोचिंग में वह पढ़ता है। इसके अलावा एडीए सरपतहिया मार्ग स्थित एक इंटर कालेज में बारहवीं कक्षा का छात्र है। सोलह साल के दीपक को मकान मालिक ने सोमवार सुबह बंधक बनाकर लात-घूंसों से पीटा। छात्र का कहना है कि राजेश पाठक के यहां वह डेढ़ साल से किराए पर रहता है। सोमवार सुबह फ्रेश होने के बाद गलती से नल खुला छोड़कर वह पढ़ने बैठ गया। मकान मालिक ने पानी गिरता देख छात्र को टोका तो उसने गलती मानते हुए नल बंद कर दिया। इसके बाद मकान मालिकने उसे लात-घूंसों से मारना पीटना शुरू कर दिया। फिर उसे कमरे में बंधक बना लिया। खौफजदा छात्र ने मदद के लिए अपने शिक्षकों को फोन कर दिया। सभी शिक्षक मौके पर पहुंच गए और उसे कमरे से बाहर निकाला। इसबीच मकान मालिक फरार हो गया। छात्र को लेकर शिक्षक नैनी कोतवाली पहुंचे। जहां उसने इंस्पैक्टर नैनी को आपबीती सुनाने के बाद तहरीर दिया। जिसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस दौरान कई अन्य शिक्षक भी नैनी कोतवाली पहुंच गए थे।