फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   student shot on opposition of mobile snatching

मोबाइल छीनने के विरोध पर छात्र को मारी गोली

Wed, 11 May 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 11 May 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
 student shot on opposition of mobile snatching
घायल छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मुट्ठीगंज इलाके में मंगलवार देररात छात्र प्रियम (16) को मोबाइल छीनने का विरोध करने पर गोली मार दी गई। गोली उसके गाल धंसी है। छात्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा तो हमलावर भाग निकले। आसपास के लोग फायर की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले तो वह खून से लथपथ तड़प रहा था। घायल को एसआरएन लाया गया। इस मामले में मोहल्ले के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। 
विज्ञापन


मुट्ठीगंज में लोहट्टी का वृंदा लाल मजदूरी करता है। उसका बेटा प्रियम दसवीं का छात्र हैं। मंगलवार रात वह खाने के बाद घर बाहर गली में घूम रहा था। वह मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी बीच दो हमलावर आए और उसका मोबाइल छीनने लगे। विरोध पर तमंचे से गोली मार दी। हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। छात्र को गोली मारे जाने की घटना से खलबली मच गई। सूचना पर मुट्टीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घायल एसआरएन लाया गया। सीओ कर्नलगंज डीपी तिवारी भी सूचना पाकर एसआरएन पहुंच गए। प्रियम ने बताया कि उसे मोहल्ले के ही बच्चा उर्फ सुनील लोहार और विकास जायसवाल ने गोली मारी है। पुलिस छानबीन में जुटी है कि वास्तव में प्रियम को मोबाइल छीनने के ही प्रयास में गोली मारी गई है या फिर कोई खुन्नस है। हालांकि घरवाले रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed