फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student of the written complaint , DR. Dharam serious charges

छात्रा ने की लिखित शिकायत, डॉ. धर्मपाल पर गंभीर आरोप

Fri, 15 May 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 15 May 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Student of the written complaint , DR. Dharam serious charges
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की छात्रा ने बृहस्पतिवार को वूमेंस एडवाइजरी बोर्ड (वैब) की अध्यक्ष प्रो. रंजना कक्कड़ से लिखित शिकायत की। शिकायत करने वह अध्यक्ष के घर अपने एक रिश्तेदार के साथ पहुंची थी। लिखित शिकायत मिलने के बाद विवि के कुलपति प्रो. एनआर फारूकी ने मामले की जांच के लिए वैब अध्यक्ष प्रो. रंजना कक्कड़ की अगुवाई में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। कमेटी ने शुक्रवार को बैठक बुलाई है। इसमें आरोपों पर विचार किया जाएगा और मामले से जुड़े पक्षों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


संगीत विभाग की एक छात्रा ने बुधवार को विभाग में व्याप्त अनियमितता की जांच के लिए गठित हाई पॉवर कमेटी से मौखिक शिकायत कर विभाग के एसो.प्रोफेसर धर्मपाल शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमेटी के चेयरमैन प्रो. राकेश खन्ना ने छात्रा से लिखित शिकायत करने को कहा था। इस पर छात्रा ने बृहस्पतिवार को वैब अध्यक्ष प्रो. रंजना कक्कड़ के घर पहुंचकर लिखित शिकायत की। प्रो. कक्कड़ ने कहा कि छात्रा ने लिखित शिकायत में शिक्षक पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शिक्षक उसे विभाग में भी परेशान करता था और उस पर तरह-तरह से दबाव बनाता था। उन्होंने शिकायत पर कुलपति से वार्ता की। कुलपति ने उनकी अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी। इसमें प्रो. नमिता पांडेय, सिस्टर शीबा को बतौर सदस्य रखा गया है। हाई पॉवर कमेटी शुक्रवार को पहली बैठक करेगी। इसमें छात्रा को पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। उधर, बुधवार को हुई मौखिक शिकायत पर हाई पॉवर कमेटी के चेयरमैन प्रो. राकेश खन्ना ने एसो. प्रोफेसर धर्मपाल से पूछताछ की है। इस पर उसने अपनी सफाई भी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed