{"_id":"6aada9e79d38510e100e5d0a","slug":"accused-of-beating-a-student-and-robbing-him-of-a-chain-and-cash-following-a-minor-collision-lucknow-news-c-13-lko1070-1926794-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मामूली टक्कर पर छात्र को पीटने और चेन-नकदी लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मामूली टक्कर पर छात्र को पीटने और चेन-नकदी लूटने का आरोप
Sat, 19 Sep 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से घायल नीरज मौर्या।
गुडंबा। स्कूटी की मामूली टक्कर के बाद मोहम्मदपुर खत्री, कल्याणपुर निवासी विधि छात्र नीरज मौर्या (30) ने दो भाइयों समेत अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उनके गले से करीब 10 ग्राम सोने की चेन और 20 हजार रुपये लूट लिए। गुडंबा पुलिस ने लूट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
बाराबंकी-अयोध्या हाईवे स्थित अवध इंस्टीट्यूट में विधि प्रथम वर्ष के छात्र नीरज के मुताबिक, 16 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे वह स्कूटी से घर जा रहे थे। चंद्रकुंज मैरिज लॉन के पास उनकी स्कूटी की राजीवनगर निवासी नदीम से मामूली टक्कर हो गई। आरोप है कि नदीम ने भाई फहीम और अन्य लोगों के साथ उसे घेर लिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। शोर मचाने पर युवती समेत अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
नीरज का आरोप है कि गुडंबा पुलिस ने तहरीर से लूट की बात हटाने का दबाव बनाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस आयुक्त तरुण गाबा से शिकायत की। उनके आदेश पर गुडंबा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। एसीपी गाजीपुर अतुल पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।