{"_id":"6aada9717091dc2c4806ab47","slug":"fir-registered-against-45-people-for-staging-a-protest-and-blocking-the-road-lucknow-news-c-13-lko1070-1925625-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क जाम कर प्रदर्शन करने पर 45 लोगों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क जाम कर प्रदर्शन करने पर 45 लोगों पर प्राथमिकी
Sat, 19 Sep 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चौक पुलिस ने 15 सितंबर को प्रदर्शन करने वाले राजनीतिज्ञ संगठनों के पदाधिकारियों समेत 45 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई एडिशनल इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर हुई।
प्रदर्शनकारी हुसैनाबाद इंटर कॉलेज तिराहे पर सड़क जाम कर रहे थे। वे अयोध्या के पूराकलंदर निवासी पार्वती मौर्य की हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर चाहते थे। उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग कर रहे थे। पार्वती मौर्य को गोली लगी थी। 14 सितंबर को केजीएमयू में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम हाउस से उनका शव ले जा रहे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे यह प्रदर्शन शुरू हुआ। इस जाम से एंबुलेंस और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस फुटेज से प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।