फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chilling Plot: Teacher's House Burglarized by Minor Nephew

खौफनाक साजिश : नाबालिग भतीजे से शिक्षिका के घर कराई चोरी

Sat, 19 Sep 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Chilling Plot: Teacher's House Burglarized by Minor Nephew
आगरा। शाहगंज क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षिका के घर हुई लाखों रुपये की चोरी की हकीकत जिसने सुनी वह सन्न रह गया। इस घटना में कोई पेशेवर चोर नहीं, बल्कि शिक्षिका का ही 14 वर्षीय नाबालिग भतीजा मोहरा बना। आरोप है कि तीन युवकाें ने उसे बंद कमरे में घंटों पीटकर डराया-धमकाया और उससे यह शर्मनाक वारदात कराई। पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहगंज की नई आबादी रामनगर निवासी शिक्षिका कुसुमलता के पति का निधन हो चुका है। उनका बेटा विदेश में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है, और घर में वह अपनी वृद्ध सास के साथ रहती हैं। उनके पड़ोस में ही उनके देवर का परिवार रहता है, और उनका 14 वर्षीय बेटा अक्सर उनके घर आता-जाता था। परिवार के इस अपनेपन का शातिर युवकों ने फायदा उठाया। शिक्षिका ने बताया कि उन्हें इस साजिश की भनक तब लगी जब 13 सितंबर को उन्होंने अलमारी खोली और उसमें रखे लाखों के जेवर नहीं दिखे। चोरी गए जेवरों में 16 ग्राम की मटर माला, 30 ग्राम का हार, बालियां, 10 ग्राम की चेन, चार चूड़ियां (15-15 और 12 ग्राम की) और तीन अंगूठियां शामिल थीं।
विज्ञापन



भतीजे का छलका दर्द
शिक्षिका ने बताया कि पूछताछ पर भतीजे ने रोते हुए वारदात कबूल की। उसका दर्द छलक उठा। उसने बताया कि पिछले करीब तीन महीने से अवधपुरी निवासी हनी चौधरी, विवेक कुमार और आजम पाड़ा निवासी जावेद उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आरोपी उसे एक-दो घंटे तक कमरे में बंद कर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटते थे। उसे जान से मारने की धमकी देकर दबाव बनाते थे कि वह अपनी ताई के घर से जेवर चुराकर लाए। डर की वजह से उसके सामने जान बचाने के लिए और कोई चारा नहीं बचा था। वह मजबूर होकर घर से जेवर निकालकर उन दरिंदों को सौंपता रहा। उधर, शिक्षिका कुसुमलता ने हनी चौधरी उर्फ हिमांशु और जावेद पर जेवर बेचने या छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी हनी पहले भी अपने पिता के साथ मिलकर अन्य नाबालिगों को इस तरह के मामलों में फंसा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- शिक्षिका की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब तीनों नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। - गौरव सिंह, एसीपी लोहामंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed