{"_id":"6aada9af2da45fbd8d036995","slug":"the-second-accused-is-hiding-in-delhi-and-constantly-changing-locations-lucknow-news-c-13-lko1096-1926874-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिल्ली में छिपा है दूसरा आरोपी, लगातार बदल रहा लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिल्ली में छिपा है दूसरा आरोपी, लगातार बदल रहा लोकेशन
Sat, 19 Sep 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। खुद को हिंदू बताकर हरदोई निवासी युवती का यौन शोषण करने और कार से कुचलने के मामले में आरोपी दानिश दिल्ली भाग गया है। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। एसीपी गोमतीनगर रत्नेश कुमार के मुताबिक मामले की विवेचना जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
युवती का कहना है कि शहनवाज से उसकी मुलाकात क्लब में हुई थी। आरोपी ने तब अपना नाम यश बताया था। आरोपी ने कहा था कि वह आजमगढ़ का रहने वाला है। काफी समय बाद पता चला कि आरोपी का नाम शहनवाज है और वह दुबग्गा में रहता है। विवेचक प्रमोद सिंह का कहना है कि दूसरे आरोपी के पकड़े जाने के बाद युवती का बयान दर्ज किया जाएगा। बयान के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी।
बुधवार सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती ने शहनवाज को दूसरी लड़कियों के साथ कार में देखकर उसे रोकने की कोशिश की थी। इस पर आरोपी ने युवती को कार से कुचलने की कोशिश की और भाग निकला था। आरोपी युवती पर धर्मांतरण का दबाव बनाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसका साथी भाग निकला था। सोशल मीडिया पर युवती के कई बयान वायरल हो रहे हैं। इसमें युवती आरोपी को अपना पुरुष मित्र बता रही है।