{"_id":"593afc3b4f1c1b831c9cb47d","slug":"student-of-btech-caught-on-suspicion-at-the-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे पर छिनैती करते पकड़ा गया बीटेक का छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस अड्डे पर छिनैती करते पकड़ा गया बीटेक का छात्र
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बस अड्डे के पास शुक्रवार को सरेशाम बीटेक के एक छात्र ने एक महिला के गले से चेन छीन ली। वह बाइक से भागा लेकिन महिला की देवरानी ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बाइक भी बंद हो गई। शोर शराबे के बीच भीड़ इकट्ठी हुई और छात्र की जमकर कुटाई कर दी गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
मेजा के रहने वाले पदमकांत वकील हैं। उनकी पत्नी सुनीता देवी शुक्रवार को अपनी देवरानी विमला के साथ बस से शहर आई थीं। उन्हें यहां डाक्टर को दिखाना था। पदमकांत भी साथ में थे लेकिन वह अपनी बाइक पर थे। डाक्टर को दिखाकर सुनीता और विमला देवी बस अड्डे की ओर जा रही थीं। पदमकांत को उन्हेें बस पर बिठाना था। वह बाइक से बस अड्डे की ओर बढ़े।
दोनों पैदल ही बस अड्डे के पास पहुंची ही थीं कि बाइक सवार एक युवक ने तेजी से आकर गाड़ी रोकी और सुनीता के गले से छेन छीन ली। वह तेजी से आगे बढ़ा लेकिन हड़बड़ाहट में बाइक बंद हो गई। तब तक विमला ने दौड़ाकर उसे पीछे से पकड़ लिया और जोर जोर से चिल्लाने लगीं। वहां भीड़ इकट्ठी हो गई और युवक की जमकर धुनाई कर दी गई। पुलिस युवक को लेकर थाने पहुंची। युवक का नाम आशीष शुक्ला है। वह नैनी का रहने वाला है। इंस्पेक्टर मनोज तिवारी ने बताया कि वह नैनी एक संस्थान से बीटेक कर रहा है। वह नशे का आदी हो चुका है। इस कारण छिनैती करने लगा।