फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student is not ready for inquiry committee against VC

कुलपति के खिलाफ जांच कमेटी पर छात्र तैयार नहीं

Sat, 22 Sep 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 22 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
Student is not ready for inquiry committee against VC
Allahabad University
व्हाट्स एप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग मामले की जांच के लिए गठित कमेटी पर छात्र सहमत नहीं हैं। छात्रों ने कमेटी के गठन के तरीके पर आपत्ति जताई है। शुक्रवार को दिनभर छात्रों ने विवि के छात्रावासों एवं डेलीगेसी में संपर्क अभियान चलाकर कुलपति के खिलाफ चल रहे आंदोलन में समर्थन मांगा। छात्रों ने सवाल उठाया है कि कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के अवकाश पर चले जाने के बाद उनके मातहत कार्यवाहक कुलपति प्रो. केएस मिश्र कैसे स्थायी जांच कमेटी का गठन कर सकते हैं। यह उनके अधिकार क्षेत्र के बाहर है।
विज्ञापन


छात्र कुलपति पर लगे आरोपों की जांच मानव संसाधन विकास मंत्रालय से कमतर किसी संस्था से करने पर तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि शिकायत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय महिला आयोग से की जा चुकी है। इसके अलावा गठित जांच कमेटी में किसी महिला के न होने पर भी आपत्ति जताई है। सवाल उठाया है कि कमेटी के नोडल अधिकारी विवि के असिस्टेंट रजिस्ट्रार हैं, जिनकी नियुक्ति अभी एक महीने पहले हुई और वह प्रोबेशन पर हैं। वह कुलपति के मातहत हैं, ऐसे में जांच प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन


पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्र ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले से अवगत कराने के साथ विवि की ओर से जांच के नाम पर हो रही लीपापोती से अवगत कराया है। उन्होंने मंत्रालय से तत्काल जांच कमेटी गठित कर विवि की ओर से गठित कमेटी को भंग करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed