फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student elections Ivivi SP leader threatens to VC

इविवि छात्रसंघ चुनाव में सपा नेता ने कुलपति को दी धमकी

Fri, 25 Sep 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 25 Sep 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अपने प्रत्याशी के पक्ष में दबाव बनाने के लिए समाजवादी पार्टी से जुड़े एवं विवि के पूर्व छात्रनेता अभिषेक यादव ने कुलपति प्रो. ए सत्यनारायण को धमकी दी है। कुलपति ने धमकी देने वाले नेता के बारे में जानकारी जिला एवं पुलिस प्रशासन को दी है। उन्होंने कहा कि जरूरी हुआ तो इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेश याद से भी करेेंगे। इस बारे में उनकी हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश से भी वार्ता हुई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लिंगदोह कमेटी की सिफारिश के आधार पर कराने की घोषणा के बाद कुलपति एवं विवि प्रशासन पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा के प्रत्याशी अजीत यादव के पक्ष में दबाव बनाने के लिए अभिषेक यादव ने बुधवार को पहले कुलपति को फोन करके दबाव बनाने की कोशिश की, कुलपति के दबाव में नहीं आने पर अभिषेक यादव कुलपति कार्यालय पहुंचकर प्रो. ए सत्यनारायण को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। कुलपति ने पुलिस बुलाने की बात कही तो सपा नेता उनके कार्यालय से चला गया। कुलपति कार्यालय आकर एक छात्रनेता धमकी देकर चला गया इसके बाद भी प्रॉक्टर प्रोफेसर आरके उपाध्याय को इस मामले की कोई जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. ए सत्यनारायण ने कहा नामांकन के बाद चुनाव से जुड़े सभी मामले की जिम्मेदारी चुनाव अधिकारी एवं एडवाइजरी कमेटी की है। ऐसे में वह चुनाव के बारे में कुछ भी नहीं कह सकते हैं। इसके बाद भी यह सपा नेता कुलपति पर दबाव बना रहा था। इस बारे में अभिषेक यादव का कहना है कि वह कुलपति के पास अपनी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की दशा में उनके कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी देने गया था। धमकी जैसी बात नहीं है। इस संबंध समाजवादी पार्टी महानगर इकाई के महासचिव योगेश यादव का कहना है कि अब पार्टी का कोई भी नेता दबाव बनाने नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिषेक अपने प्रत्याशी की बात रखने कुलपति के पास गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed