{"_id":"ffd7bd56a637344771884f385b819735","slug":"student-comments-on-the-conflict-in-the-two-students-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा पर कमेंट को लेकर दो छात्रों में टकराव, गोली चली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा पर कमेंट को लेकर दो छात्रों में टकराव, गोली चली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 21 Aug 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में बृहस्पतिवार दोपहर एक छात्रा पर कमेंट पर दो छात्र आमने-सामने आ गए। उनके बीच कहासुनी और विवाद बढ़ा तो एक गुट की तरफ से हवाई फायर कर दिया गया। गोली चलने से कैंपस में अफरातफरी मच गई। छात्र-छात्राएं विभाग के अंदर भागे। आरोपी छात्र के खिलाफ प्रॉक्टर ऑफिस में जाकर शिकायत की गई। प्रॉक्टर ने आरोपी छात्र को नोटिस देकर जवाब मांगा है। बताया जाता है कि दोनों छात्र दोस्त हैं।
अंग्रेजी विभाग की सीढ़ियों पर दोपहर में बीए का एक छात्र साथी छात्रा के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। तभी उधर से उसका एक दोस्त गुजरा। उसने यह देखकर छात्रा पर कमेंट कर दिया। यह बात छात्रा के साथ बैठे छात्र को नागवार लगी। उसने इसका विरोध किया। यहीं से बात बढ़ी और दोनों छात्र आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ा तो भीड़ जुट गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों छात्रों की तरफ कुछ और लोग भी आ गए। इसी बीच कमेंट करने वाले छात्र के एक समर्थक ने तमंचे से हवाई फायर झोंक दिया।
परिसर में गोली चलते ही खलबली मच गई। बाहर मौजूद छात्र-छात्राएं क्लास की ओर भागीं। छात्रा के दोस्त ने मामले की शिकायत प्रॉक्टर से की। प्रॉक्टर ने आरोपी छात्र को नोटिस देकर जवाब मांगा है। वहीं घटना को लेकर विवि के छात्र-छात्राओं में खासा आक्रोश है। उनका आरोप है कि आए दिन परिसर में ऐसी घटना होती रहती है लेकिन इस बाद भी विवि प्रशासन कोई सख्त कदम नहीं उठाता है।