{"_id":"6a95bf56bdc64c77bb012d82","slug":"police-arrested-a-youth-who-was-roaming-with-a-stolen-bike-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-115069-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चोरी की बाइक लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चोरी की बाइक लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह-होडल रोड पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान उटावड़ की ओर से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। चालक पुलिस को देखकर बाइक वापस मोड़ने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने काबू कर लिया। पूछताछ में युवक की पहचान अरसद पुत्र बसीर निवासी सुडाका के रूप में हुई। उसके कब्जे से काले रंग की हीरो स्पलेंडर प्लस बाइक बरामद हुई, जिस पर आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। युवक बाइक के कोई दस्तावेज या बिल भी पेश नहीं कर सका। जांच अधिकारी सुकबीर सिंह का कहना है कि जांच में बाइक के संबंध में सूरजकुंड थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज मिला। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।