{"_id":"6a95c12d80f03abd3a0f8f28","slug":"elderly-cyclist-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-kasganj-news-c-175-1-agr1054-153073-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन
कासगंज में जिला अस्पताल पर रोते बिलखते मृतक के परिजन । संवाद
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में अमांपुर मार्ग पर सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अमांपुर के गांव नगला सीडर निवासी अनोखे (61) पुत्र किशनलाल सोमवार को साइकिल पर सवार होकर कासगंज आ रहे थे। इसी दौरान गांव बजीरपुर के पास पीछे की ओर से आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए।
घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन-फानन में घायल वृद्ध को जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी मिलने पर वृद्ध के परिजन मौके पर पहुंच गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने मृतक के बारे में लोगों से पूछताछ की। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सड़क हादसे में होमगार्ड घायल
कासगंज। सोरोंजी मार्ग पर मोपेड से कलेक्ट्रेट ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की मोपेड में बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोपेड सवार होमगार्ड भूदेव सिंह पुत्र जमुना प्रसाद निवासी सेवर ढोलना घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है। संवाद