फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   STF seized liquor worth Rs 40 lakh

एसटीएफ ने पकड़ी 40 लाख रुपये की शराब

Sat, 28 Jan 2017 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 28 Jan 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
STF seized liquor worth Rs 40 lakh
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
चुनाव के दौरान वोटरों को रिझाने के लिए अवैध शराब की तस्करी में जबरदस्त इजाफा हो गया है। रोज ही पुलिस दूसरे राज्यों से लाई गई शराब की खेप बरामद कर रही है। स्पेशल टास्क फोर्स ने सरायममरेज इलाके में ट्रक, पिकअप, कार कब्जे में लेकर करीब 40 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की है। यह खेप मध्य प्रदेश से इलाहाबाद भेजी गई थी। एसटीएफ ने शराब तस्करी में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो लोग इंदौर जनपद के हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ के उपनिरीक्षक श्रीनिवास यादव को बृहस्पतिवार सुबह खबर मिली कि विधानसभा चुनाव पर वोटरों के बीच बांटने के लिए शराब की खेप सरायममरेज में मर्रो तिराहा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास आने वाली है। एसटीएफ ने रात करीब एक बजे सरायममरेज पुलिस के साथ घेरकर तीन लोगों को पकड़ लिया। वहां एक ट्रक, मालवाहक पिकअप तथा जाइलो गाड़ी खड़ी मिली। ट्रक से शराब की बेटियां उतारकर पिकअप में रखी जा रही थीं। पुलिस को ट्रक में बाम्बे स्पेशल व्हिस्की की 950 पेटियां मिलीं। इतनी शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए लोगों के कब्जे से मोबाइल फोन और फर्जी बिल्टी की पांच प्रतियां भी मिलीं। पकड़े गए लोगों में सरायममरेज में सेवना गांव निवासी दिनेशचंद्र पांडेय उर्फ पप्पू, मध्य प्रदेश में इंदौर का जीतमल सूर्यवंशी और कालूराम उर्फ काका है।  
विज्ञापन


एसटीएफ को पूछताछ में पता चला कि तस्कर गिरोह से शराब फैक्ट्री के ड्राइवर समेत कुछ लोग जुड़े हैं। वे फैक्ट्री से दूसरे राज्यों के लिए शराब निकालने के बाद फर्जी बिल्टी बनाकर इलाहाबाद पहुंचा देते थे। यहां सुनील शराब की खेप लेने के बाद दूसरे धंधेबाजों को सप्लाई करता है। बरामद जाइलो गाड़ी अवैध शराब के धंधेबाज सरायममरेज में तिलकर गांव निवासी सुरेश केसरवानी की है। छापेमारी के दौरान वह अपने ड्राइवर गुड्डू यादव तथा कल्लू यादव के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed