फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP leader's son shot a girl in broad daylight program

महिला सपा नेता के बेटे क ो दिनदहाड़े मारी गोली

Sat, 26 Sep 2015 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 26 Sep 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। मुट्ठीगंज के मालवीय नगर में शुक्रवार को सपा महिला सभा की शहर उपाध्यक्ष चांदनी मल्होत्रा के बेटे आयुष मल्होत्रा (24) को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश गोली मारकर भाग निकले। दोपहर लगभग ढाई बजे शहर उपाध्यक्ष के घर के समीप गोली चलने के बाद खलबली मच गई। हमलावर के जाने के बाद मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आयुष खून से लथपथ तड़प रहा था। आनन-फानन में घर वाले उसे रामबाग के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। हमले के पीछे के कीडगंज निवासी एक युवक और एक पार्षद का नाम सामने आ रहा है लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए  तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


मालवीय नगर की रहने वाली चांदनी मल्होत्रा का बेटा आयुष मल्होत्रा दोपहर में घर के पास एक परचून की दुकान पर बैठा था। तभी बाइक से एक कीडगंज का एक युवक पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद के बाद बाइक सवार युवक ने तमंचा निकाला और आयुष को गोली मार दी। गोली आयुष के कंधे पास सीने को चीरते हुए निकल गई। आयुष मौके पर ही गिर पड़ा। अचानक गोली चलने से गली में अफरातफरी मच गई। बेटे को गोली मारे जाने की सूचना चांदनी और आसपास के लोग पहुंचे।
विज्ञापन


घटना की सूचना मुट्ठीगंज पुलिस को दी गई। घायल आयुष को आनन फानन में रामबाग के एक निजी अस्पताल ले गए। आयुष को गोली मारे जाने की घटना से मोहल्ले के लोगों में खासा आक्रोश है। महिला सपा नेता के बेटे को गोली मारे जाने की घटना की जानकारी होते ही एसएसपी केएस इमैनुएल, एसपी सिटी राजेश कुमार सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी अस्पताल पहुंच गए। चर्चा है कि आयुष को गोली राजनीतिक वर्चस्व की रंजिश में मारी गई है। वहीं चांदनी मल्होत्रा का आरोप है कि उनके बेटे को कीडगंज के हिमांशु उर्फ कुक्कू नामक युवक ने गोली मारी है। हमला एक पार्षद के इशारे पर हुआ है। उनका आरोप है कि उनके घर पर पहले भी बम से हमला हो चुका है। वहीं एसओ मुट्ठीगंज इंद्रदेव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed