{"_id":"571a8b1e4f1c1b742f8b467a","slug":"so-we-re-going-to-die-like-illiterate-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपढ़ पति नहीं पसंद इसलिए जा रही हूं मरने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनपढ़ पति नहीं पसंद इसलिए जा रही हूं मरने
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 23 Apr 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के डेढ़ महीने भी नहीं हुए थे कि बृहस्पतिवार रात शहर के हाशिमपुर मुहल्ले में एक नवविवाहिता युवती आधी रात बाद घर से भाग निकली। वह अपने कमरे में एक चिट्ठी भी छोड़ गई जिसमें लिखा है कि उसे अनपढ़ पति नहीं पसंद है, इसलिए वह आत्महत्या करने जा रही है। भोर में उसके भागने का पता चला तो ससुराल वाले सन्न रह गए। हालांकि वह घर से अपने गहने और नगदी भी ले गई है। ससुराल वालों का कहना है कि वह मरने नहीं गई बल्कि उसका पहले से अफेयर था इसलिए आशिक के साथ भागी है। जार्जटाउन थाने में केस दर्ज कराया गया है।
हाशिमपुर मुहल्ले में रहने वाले रोहित कुमा
र उर्फ शालू का ब्याह दस मार्च को बहरिया इलाके की शीला (नाम काल्पनिक) के साथ किया गया था। कुछ दिन पहले शीला दुबारा विदा होकर ससुराल पहुंची थी। बृहस्पतिवार रात वह पति के साथ सोई थी। भोर में करीब चार बजे शालू की नींद खुली तो शीला कमरे में नहीं थी। कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद था। उसने खटखटाया तो पिता ने आकर दरवाजा खोला। शीला घर में भी नहीं थी जबकि उसकी चप्पल वहीं मिली। फिर पता चला कि वह अपने सारे जेवर और ढाई हजार रुपये भी ले गई है। पति समेत ससुराली परेशान हो गए। कमरे में एक चिट्ठी मिली जो शीला ने ही लिखी थी। उसमें लिखा था.. मैं अपनी खुशी से घर छोड़कर जा रही हूं। मेरे घरवालों मेरी मर्जी के खिलाफ शादी की है जबकि लड़का मुझे पसंद नहीं है।
मुझे नहीं बताया गया था कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है। वह नशा भी करता है। दूसरी लड़की से बातें भी करता है। मैं कह चुकी हूं कि मैं इस लड़के के साथ नहीं रह सकती लेकिन सब मुझ पर दबाव बना रहे हैं। मैंने लड़के यानी अपने पति से भी कहा कि मुझे उसके साथ नहीं रहना है, लेकिन वह भी नहीं मान रहा है। इसलिए मजबूर होकर मैं आत्महत्या करने जा रही हूं। इस पत्र से तो कहा जा सकता है कि शीला ने पति नापसंद होने की वजह से आत्महत्या की नीयत से घर छोड़ा लेकिन पति शालू ने पुलिस को बताया कि वह अपने सारे गहने और ढाई हजार रुपये भी लेकर गई है। वह मोबाइल फोन पर लगातार जाने किन युवकों से बात करती रहती थी। पति के मुताबिक, कई बार उसने भी उन नंबर पर बात की तो युवक ने उसे धमकी दी और शीला को छोड़ देने के लिए कहा था। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है।