फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shohadon grabbed schoolgirl, pellet on brother

शोहदों ने पकड़ा छात्रा हाथ, भाई पर पथराव

Wed, 20 Sep 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 20 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
गोविंदपुर टैक्सी स्टैंड के पास सोमवार को सरेशाम एक छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। उसे रोककर मोबाइल नंबर मांगा गया। जब उसने अपने भाई को बुलाया तो भाई के साथ मारपीट कर उस पर पथराव कर दिया गया। तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्हें खोजा जा रहा है। मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाला राजेंद्र (परिवर्तित नाम) काटजू बाग कालोनी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसकी बहन भी एक इंटर कालेज की छात्रा है। सोमवार की शाम वह छात्रा कोचिंग के लिए कटरा जा रही थी। गोविंदपुर टैक्सी स्टैंड के पास तीन शोहदों ने उसे रोककर मोबाइल नंबर मांगा।
विज्ञापन


छात्रा ने मना किया तो वे पीछे पड़ गए। इसी बीच एक शोहदे ने उसका हाथ पकड़ लिया। यह सब हो ही रहा था कि छात्रा ने फोन कर भाई को बुला लिया। राजेंद्र पहुंचा तो उन लोगों ने उसका कालर पकड़कर जान से मारने की धमकी दी। गाली गलौज करते हुए उस पर पथराव शुरू कर दिया। सरेशाम भीड़ भाड़ वाले इलाके में हुई घटना से अफरातफरी मच गई। शोहदों की दबंगई को देखते हुए भीड़ में से किसी ने कोई मदद नहीं की। पुलिस के पहुंचने से पहले तीनों भाग निकले। बाद में राजेंद्र ने आदिल, उसके भाई और एक बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचक दरोगा रामबाबू मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, धमकी, मारपीट के साथ 7 क्रिमिनल ला अमेंडमेंट एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन



कीडगंज के पूरावल्दी इलाके में पड़ोस के शोहदों ने एक छात्रा का जीना हराम कर दिया है। स्कूल आते प्रतिदिन छेड़खानी तो करते ही थे, रविवार को उसका हाथ पकड़कर चांटा मार दिया और धमकी दी कि मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरावल्दी कीडगंज की रहने वाली एक छात्रा इंटर कालेज में पढ़ती है। पड़ोस के रहने वाले दो शोहदे काफी समय से उसे परेशान करते थे। आते जाते फब्तियां कसने से वह परेशान हो गई थी। कुछ दिन पहले उसने अपने घर वालों को बताया तो शोहदों के घर पर शिकायत की गई। इसके बाद भी वे नहीं माने। रविवार को छात्रा का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत की और चांटा मारते हुए धमकी दी कि मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। छात्रा ने घर जाकर अपने परिजनों को बताया। सूरज निषाद और उनके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसओ कीडगंज अशोक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed