{"_id":"5afb32fc4f1c1bdc408b5a1b","slug":"shhot-the-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक को मारी गई गोली, पांच नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक को मारी गई गोली, पांच नामजद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 16 May 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस स्थित राजापुर तिराहे के पास मंगलवार सुबह युवक को गोली मार दी गई। घटना तब हुई जब वह अपने मौसी के लड़के से मिलने आया था। जख्मी हालत में उसे पहले एसआरएन और फिर बालसन चौराहे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की तहरीर पर पांच लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद घटना की वजह प्रॉपर्टी के विवाद के रूप में सामने आया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मूल रूप से नवाबगंज के मुबारकपुर निवासी नजमे हसन पुत्र इबभने अहमद उर्फ नन्हे शिवकुटी के मेहंदौरी में रहता है। उसने पुलिस को बताया है कि वह मंगलवार सुबह राजापुर में किराये का कमरा लेकर पढ़ाई करने वाले अपने मौसी के लड़के हसनैन से मिलने आया था। वहां भाई इबभनै हसन भी पहुंचा था। आरोप है कि तीनों रीगल गेस्ट हाउस के पास खड़े थे। तभी वहां निहाल, गुड्डू उर्फ तारिक, आजम, दानिश व आमिर मोटरसाइकिल से आए और उन्हें घेर लिया। निहाल, गुड्डू व आजम के हाथ में अवैध असलहे थे, जिससे फायरिंग शुरू कर दी गई।
भुक्तभोगी का आरोप है कि गोली लगने से वह गिरा तो दानिश व आमिर ने उस पर ईट से हमला किया। भाइयों ने शोर मचाया तो आरोपी राजापुर की ओर भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया जहां से दोपहर में उसे लेकर परिवारवाले निजी अस्पताल चले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घायल की तहरीर पर पांचों बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कई और बिंदुओं पर हो रही है जांच
पुलिस का कहना है कि भुक्तभोगी ने बताया है कि प्लाट बिकवाने के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया। उधर पुलिस का कहना है कि बालू और वर्चस्व की बात भी सामने आई है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस की मानें तो नजमे पर भी शिवकुटी थाने में पहले से कई मामले दर्ज हैं।