{"_id":"58daba4b4f1c1b027c63f64f","slug":"shami-murder-case-two-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमी हत्याकांड में दो और सिपाही लाइनहाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शमी हत्याकांड में दो और सिपाही लाइनहाजिर
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद शमी हत्याकांड में नौ दिन बाद भी कातिलों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार के लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को परिवार के लोगों ने शहर आकर आईजी और सीडीओ से मिलकर पुलिस उदासीनता की शिकायत की। इसके साथ ही लापरवाही के आरोप में मऊआइमा थाने के दो सिपाहियों को भी लाइनहाजिर कर दिया गया।
पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद शमी का कत्ल पिछले रविवार की रात करीब नौ बजे सुल्तानपुर खास स्थित उनके मकान के गेट पर हुआ था। हत्याकांड में क्राइम ब्रांच दुबाही गांव निवासी जाबिर और उसके जीजा निसार को खोज रही है। वे दोनों घटना वाली रात से ही फरार हैं। परिजन नाराज हैं कि इतने रोज बाद भी पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है हालांकि कातिलों की मदद करने के आरोप में दो लोगों जेल भेजा गया। इसके अलावा मऊआइमा थाना प्रभारी को निलंबित किया जा चुका है।
पुलिस कह रही है कि कातिल शहर और शायद राज्य से बाहर निकल गए हैं इसलिए उनकी गिरफ्तारी में देरी हो रही है। मंगलवार को शमी के पुत्र इम्तियाज ने रिश्तेदारों कमरूल, अशफाक समेत कई लोगों संग शहर आकर आईजी जोन तथा सीडीओ से कहा कि पुलिस ढिलाई कर रही है जिससे कातिलों को पकडा नहीं जा सका है। उन्होंने सुरक्षा की भी मांग की। लापरवाही में मऊआइमा थाने के सिपाही अभिमन्यू यादव तथा रामफल इनारी चौकी के सिपाही जावेद को लाइनहाजिर किया गया है।