{"_id":"6b05e351fc01ca4a4e0da057","slug":"household-goods-reduced-to-ashes-in-the-fire-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-163793-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सामान राख
Wed, 25 Nov 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
बीकापुर। लाला का पुरवा असकरनपुर गांव में सोमवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक परिवार का छप्पर और घर की कीमती सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी राजेंद्र कुमार के आवासीय छप्पर में सोमवार रात अचानक आग लग गई। लपटें उठने के बाद परिजन छप्पर से बाहर निकल आए।
छप्पर में रखा धान, चारपाई, बच्चों के कपड़े, किताब, बैग आदि सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। प्रधान प्रतिनिधि अजय तिवारी की सूचना पर मंगलवार को हल्का लेखपाल आस्था उपाध्याय ने पीड़ित के घर पहुंचकर जांच की।