फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Severe damage in house from fire

राजापुर में मकान में आग से भारी नुकसान

Tue, 29 Mar 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 29 Mar 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
 Severe damage in house from fire
राजापुर तिराहे के पास सोमवार रात दुकान में लगी आग के बाद मची अफरा-तफरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर के राजापुर इलाके में सोमवार शाम पुस्तक कारोबारी के मकान में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। घर में ताला लगा था। परिवार के लोग बेटी की शादी की तैयारी में घर से निकले थे तभी यह अनहोनी हो गई। आसपास के लोगों ने घर से धुआं उठता देखा तो हल्ला मचा। दरवाजे खोलकर आग बुझाने की कोशिश की गई। दमकल गाड़ी गली में घर तक पहुंच ही नहीं सकी। किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका लेकिन इतनी देर में कुछ दिन बाद होने वाली शादी के लिए रखे गहने, नगदी, लाखों रुपये की पुस्तकों समेत गृहस्थी का सारा सामान खाक में तब्दील हो गया। 
विज्ञापन


राजापुर में म्योर रोड के पास रहने वाले आसिफ जमाल का दो साल पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह कानून की किताबों का कारोबार करते थे। उनके निधन के बाद दो पुत्रों में बड़े आरिफ जमाल ने पिता का व्यवसाय संभाल लिया। उनके परिवार में दो बेटों के अलावा एक बेटी और पत्नी शगुफ्ता हैं। बेटी का ब्याह तय हो चुका है। पांच अप्रैल को सिविल लाइंस के एक होटल में निकाह होना था। मगर उससे पहले ही सोमवार शाम हुए हादसे ने सब कुछ नष्ट कर दिया। शादी की तैयारी के लिए ही शगुफ्ता रविवार को घर से बाहर गई थीं। शाम को बेटा आरिफ करीब ढाई लाख रुपये कीमत की किताबों को रखने के बाद घर में ताला लगाकर निकल गया। देर शाम घर से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। भीड़ लग गई।
विज्ञापन


खबर पाकर आए आरिफ ने ताला खोला तो घर के भीतर आग का पता चला। लपटों के बीच धुआं से कुछ दिख नहीं रहा था। कुछ देर में सिविल लाइंस फायर ब्रिगेड से दमकल दस्ता वहां पहुंच गया। मगर दमकल गाड़ी गली में घर तक नहीं पहुंच सका। ऐसे में फायरमैन धमेंद्र मिश्र ने साथी सिपाहियों और पड़ोसियों की मदद से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। सामान भी घर से निकालने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते घंटे भर के भीतर भीषण आग में आलमारी, बक्सों समेत उनमें रखे सारे कपड़े, जेवरात, लाखों रुपये नगदी, लैपटॉप, कंप्यूटर, ढाई लाख रुपये की कानून की पुस्तकों समेत सारा कुछ तबाह हो गया। इतना भारी नुकसान देख पड़ोसी भी बेहद दुखी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed