{"_id":"5a5e4e324f1c1b93268b4c2f","slug":"save-lady-who-go-for-suicide-in-magh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुबकी लगाने के बहाने जान देने गई महिला को बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डुबकी लगाने के बहाने जान देने गई महिला को बचाया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 17 Jan 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मेला के रामघाट पर मंगलवार दोपहर बाद घरेलू कलह से परेशान एक महिला नजराना (26) जान देने के लिए डुबकी लगाने के बहाने गंगा की तेज धार में कूद गई। वह नाक दबाकर खुद को जल में समाहित करने का प्रयास करने लगी। महिला को डूबता देख वहां मौजूद जल पुलिस और श्रद्धालुओं ने उसे बचाया और नदी से बाहर निकाल लाए। लोगों की भीड़ महिला को मेला अस्पताल ले गई। जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मेला क्षेत्र स्थित पीपा पुल नंबर दो के पास खड़ी एक महिला ने अचानक गंगा की तेज धार में छलांग लगा दी। यह देख रामघाट पर स्नान कर रहे लोगों ने सोचा कि वह स्नान करने आई होगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह कम गहरे जल में नाक दबाकर जान देने का प्रयास कर रही थी। शोर गुल मचा तो जल पुलिस के साथ वहां स्नान कर रहे श्रद्धालु महिला को बाहर निकाल कर लाए। अचेतावस्था में उसे पास स्थित मेला पूर्वी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों के प्राथमिक उपचार के बाद वह होश में आई। किसी तरह उसने अपना नाम और पता बताया और फिर बेसुध हो गई। गंभीर हालत में उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नजराना को अस्पताल तक लाने वालों में शामिल एक घाटिए ने डॉक्टरों को बताया कि शाहगंज मोहल्ले की रहने वाली नजराना इससे पहले भी नदी में कूद कर जान देने का प्रयास कर चुकी है। उसका पति से विवाद चल रहा है। उसके बारे में शाहगंज और कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी गई है।