फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sarraf Aphrnkand two and crooks arrested

सर्राफ अपहरणकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 21 Oct 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sarraf Aphrnkand two and crooks arrested
इलाहाबाद। डेढ़ महीने पहले शहर के प्रमुख सराफा कारोबारी पंकज महेंद्र के अपहरण में शामिल दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने पकड़े गए दो आरोपियों के कब्जे से दो अवैध असलहे, कारतूस, एक कार और स्कूटर जब्त किया है। इन दोनों से पूछताछ में इस गिरोह के अंडरवर्ल्ड माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव से संपर्क का भी खुलासा हुआ। पता चला कि इन अपराधियों ने बबलू श्रीवास्तव के पैसे यहां जमीन के धंधे में लगाए हैं । एसटीएफ का दावा है कि ये अपराधी इंटरनेशनल सिम हासिल करने में लगे थे ताकि सर्विलांस में पकड़े नहीं जाएं।
विज्ञापन


सराफा कारोबारी पंकज महेंद्र का अपहरण पांच सितंबर की रात हुआ था, जब वह चौक स्थित अपना शोरूम बंदकर कार में घर लौट रहे थे। हाईकोर्ट के आगे मजार के पास पल्सर सवार खाकी दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी कार रोकी, फिर उन्हें दूसरी कार में खींच लिया गया। उनकी कार बड़े हनुमान मंदिर के पास छोड़कर बदमाश रातों-रात फतेहपुर में असोथर इलाके के एक फार्म हाउस में ले जाकर बंधक बना लिया गया। उनके भाई राहुल को एसएमएस कर दस करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई।
विज्ञापन


फतेहपुर पुलिस ने तीसरे रोज असोथर के फार्म हाउस में छापा मार चार अपराधियों को दबोचकर पंकज महेंद्र को बरामद कर लिया। तभी पुलिस ने दावा किया था कि गिरफ्तार अपराधियों में विकल्प श्रीवास्तव बरेली जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू का भांजा है। हालांकि विकल्प के अधिवक्ता पिता की ओर से इस बात को खारिज कर दिया गया। पता चला था कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए गोरखपुर से अभी बदमाश आए थे। तब से पुलिस बाकी अपहर्ताओं को खोज रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात एसटीएफ के डिप्टी एसपी प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, अतुल कुमार सिंह, केसी राय ने निरंजन डॉट पुल के पास सिपाहियों के साथ घेरकर सेंट्रो कार और स्कूटर सवार दो बदमाशों संकल्प श्रीवास्तव संदीप चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास एक पिस्टल, तमंचा और कारतूस मिले। दोनों गाड़ियां भी जब्त कर ली गईं।


पूछताछ में उन दोनों ने अपहरण का पूरा ब्योरा एसटीएफ के सामने बताया। संकल्प ने यह भी कबूला कि वह मलेशिया में रहने वाले अपने दोस्त विक्की के जरिए इंटरनेशनल सिम हासिल करने का प्रयास कर रहा था ताकि आपराधिक गतिविधियों की बातचीत के दौरान क्राइम ब्रांच सर्विलांस के जरिए उस तक नहीं पहुंच सके। अब पुलिस बाकी अपराधियों को खोज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed