फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Run away, save life, leopard came ... leopard

भागो-भागो, जान बचाओ, तेंदुआ आया... तेंदुआ

Thu, 01 Jun 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
Run away, save life, leopard came ... leopard
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सुबह के तकरीबन नौ बजे थे। दलापुर गांव में कोई दुकान जाने की तैयारी में था तो कोई सरकारी दफ्तर। मजदूर मजदूरी पर जाने के लिए तो किसान खेत की ओर जाने की तैयारी में थे। तभी बस्ती में तेंदुए के होने का शोर मचा। तेंदुए को सामने देख गांववाले दहल गए। वहां मौजूद कुलदीप और शीला को तो जैसे सांप सूंघ गया। भागो-भागो, सब बचाओ अपनी जान, गांव की बस्ती में तेंदुआ आने का हल्ला मच गया।
विज्ञापन


आसपास की बस्ती तक यह पुकार पहुंची तो खलबली मच गई। कुछ युवक हाथ में लाठी-डंडा लेकर गन्ने के खेत में पहुंचे। इसी बीच तेंदुआ दोबारा गन्ने के खेत से बाहर निकाला तो अफरातफरी मच गई। जब तेंदुआ कच्चे मकान में कैद हो गया तो गांव के युवा लाठी डंडे से लैस हो कर बस्ती से लेकर खेत घूमते रहे। यह माहौल दिन भर बना रहा जब तक कि तेंदुआ पकड़ नहीं लिया गया। इस दौरान डीएफओ मनोज खरे, एसडीओ केएस यादव और वन दरोगा अभय मिश्रा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


जब ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे हुए तो तमाम तरह की अफवाहें उड़ने लगीं। दिन में अफवाह उड़ी कि खेत में एक और तेंदुआ है, फिर क्या था। लाठी डंडों से लैस युवा खेत पहुंच गए। काफी देर ढूंढने के बाद कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed