फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rudra prayag vidyamandir

रुद्र प्रयाग विद्या मंदिर से सीसीटीवी फुटेज जब्त

Wed, 09 Aug 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 09 Aug 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
rudra prayag vidyamandir
इलाहाबाद
छात्र-छात्राओं से बर्बरता करने वाला फाफामऊ शांतिपुरम स्थित रुद्र प्रयाग विद्या मंदिर का प्रधानाचार्य सत्येंद्र द्विवेदी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। विद्यार्थियों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने और सोरांव थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद से प्रधानाचार्य फरार है। इस बीच मंगलवार को जूविनाइल कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने विद्यालय पहुंचकर जांच की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा और पुलिस को उसे जब्त करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रधानाचार्य की पत्नी से तमाम जानकारी ली।
विज्ञापन


रुद्र प्रयाग विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य की क्रूरता पर लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। छात्र-छात्राओं की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद अमर उजाला ने तस्वीरों के साथ खबर प्रकाशित की तो प्रशासन जागा। इसके पहले पीड़ित छात्र यश की मां की ओर से शिकायत करने पर पुलिस ने समझौता करा दिया था लेकिन मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ किशोर संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। इसके बाद डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीएम, सीओ एवं डीआईओएस के नेतृृत्व में जांच टीम गठित की। इस बीच मंगलवार को जूविनाइल कोर्ट के मजिस्ट्रेट मोहम्मद हसन जैदी रुद्र प्रयाग विद्या मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


उनके साथ रेलवे चाइल्ड लाइन के निदेशक (बाल मित्र) अजीत कुमार सिंह, बाल पुलिस अधिकारी सोरांव, एसआई सोरांव भी थे।
जूविनाइल मजिस्ट्रेट ने प्रधानाचार्य की पत्नी विभू द्विवेदी से लंबी पूछताछ की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखकर मजिस्ट्रेट को 15 छात्र-छात्राओं से 11 के नाम, पते और उनके अभिभावकों के मोबाइल नंबर बताए, जबकि चार विद्यार्थियों का पता, मोबाइल नंबर नहीं बता सकीं। इस दौरान प्रधानाचार्य की पत्नी ने एफआईआर में लगाई गई दो धाराओं पर आपत्ति की, जिस पर मजिस्ट्रेट ने कल्याणपुर सोरांव चौकी इंचार्ज रामकेवल यादव को उन धाराओं को हटाकर 325 आईपीसी जोड़ने का निर्देश दिया। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने विद्यालय से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर गठित टीम आज करेगी जांच
इलाहाबाद। रुद्र प्रयाग विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं की बेरहमी से पिटाई के मामले में डीएम संजय कुमार के निर्देश पर गठित टीम बुधवार को जांच करेगी। टीम में एसडीएम सोरांव, सीओ एवं डीआईओएस शामिल हैं। डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि जांच के बाद बुधवार को ही रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed