फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway worker's death, provocative staff stopped the bridge

रेलवे कर्मी की मौत, भड़के कर्मियों ने पुल पर रोकी ट्रेन

Fri, 15 Sep 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 15 Sep 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
Railway worker's death, provocative staff stopped the bridge
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पुराने यमुना पुल नैनी पर तैनात रेलवे के ट्रैक मेंटेनर विष्णु देव यादव का बृहस्पतिवार सुबह यमुना में शव और ट्रैक पर खून देख ग्रुप डी कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। हत्या की आशंका जाहिर करते हुए नाराज ग्रुप डी कर्मियों (गैंगमैनों) ने पुल के छोर पर लाल झंडा दिखाकर वहां से गुजरने वाली मालगाड़ी रोक दी। ऐसे में नैनी से इलाहाबाद की ओर आने वाली तमाम ट्रेनें फंस गई। अचानक ट्रेनों की आवाजाही ठप होता देख रेल महकमे में खलबली मच गई। मौके पर आए आरपीएफ और रेलवे अफसरों ने कर्मचारियों को मनाकर शांत किया गया। गोताखोरो को यमुना में कर्मचारी का धड़ मिला। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


खुल्दाबाद में भुसौली टोला निवासी 45 वर्षीय विष्णु देव यादव उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के इलाहाबाद मंडल में बतौर ट्रैक मेंटेनर कार्यरत था। बुधवार रात 10 बजे वह नैनी यमुना ब्रिज पर तैनात था। उसे सुबह छह बजे तक ड्यूटी पर रहना था। बृहस्पतिवार सुबह विष्णु का रिलीवर आया तो वह ड्यूटी पर नहीं था। पुल पर उसकी शर्ट पड़ी दिखी। आसपास काफी खून भी बिखरा था। खबर फैली तो कुछ देर में वहां कई गैंगमैन पहुंच गए। विष्णु के कत्ल की आशंका जाहिर करते हुए कर्मचारी पुल पर ही धरने पर बैठ गए। सुबह लगभग 11 बजे पुल के दूसरे छोर पर लाल झंडा लगाकर मालगाड़ी रोक दी गई।
विज्ञापन


रेलवे कंट्रोल रूम को अप लाइन बाधित होने की सूचना मिली तो खलबली मची। इलाहाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता मौके पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ पहुंच गए।  पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पिलर नंबर दो के पास मांस के लोथड़े मिले। गैंगमैन वहां जुटकर वहीं नारेबाजी करने लगे। अफसरों ने किसी तरह उन्हें मनाकर शांत कराया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर विष्णु की तलाश के लिए यमुना में उतारा। गोताखोरों को कुछ देर की खोजबीन में यमुना के गहरे पानी में एक मानव धड़ मिला। इस बीच विष्णु के परिवार के लोग भी वहां आ गए थे। पजामा और कमर में बंधी चाभी देख परिजनों ने कहा कि शव विष्णु का है। पुलिस ने घटना के बारे में आसपास रहने वाले लोगों और मल्लाहों से पूछताछ की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नैनी कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विष्णु की मौत से उसके परिवार और रिश्तेदारों को आघात पहुंचा है। परिवार में पत्नी उर्मिला और 22 साल का बेटा सुनील है। सुबह शव मिलने पर उन्हें शिनाखत के लिए बुलाया गया तो बरामद धड़ के कमर में चाभी बंधी देख वे दोनों-कलपने लगे। पुलिस को विष्णु के धड़ का ऊपरी हिस्सा तलाशने में जुटी रही।

-इलाहाबाद मंडल में तैनात ग्रुप डी कर्मी विष्णु देव यादव की मौत पर डीआरएम एसके पंकज ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विष्णु देव का कत्ल हुआ या फिर यह महज दुर्घटना है, यह जांच का विषय है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कर्मचारी के परिजनों की नियमानुसार हर संभव मदद दी जाएगी।

-विष्णु देव यादव की मौत पर नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने दुख जताते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की है। यूनियन के महामंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि रेल प्रशासन ट्रैकमैन आदि स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करें, अन्यथा रेलकर्मी पेट्रोलिंग नहीं करेंगे। यूनियन के बैनर तले रेलकर्मी प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सबसे पहले वर्कर्स यूनियन के शाखामंत्री रुक्मानंद पांडेय पहुंचे थे। इस दौरान यूनियन के सहायक महामंत्री इरफान अली, राजीव सिंह, संदीप सिंह, सुरेश सिंह, मदन गोपाल सिन्हा, अभय प्रताप, अशोक, निरंजन आदि काफी देर तक घटना स्थल पर रहे।


गैंगमैनों द्वारा प्रदर्शन के बाद इलाहाबाद आने वाली तमाम ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गई। इस दौरान गाड़ी संख्या 15160 सारनाथ एक्सप्रेस, 18101 मुरी एक्सप्रेस समेत पांच मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ। पीआरओ सुनील गुप्ता के मुताबिक सुबह 11.10 बजे से 11.44 तक मालगाड़ी नैनी ब्रिज पर खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed