फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Question about security of Bahubali former MP Dhananjay Singh

बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की सुरक्षा पर सवाल

Thu, 24 May 2018 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 24 May 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
Question about security of Bahubali former MP Dhananjay Singh
dhananjay singh - फोटो : अमर उजाला
बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हाईकोर्ट ने उनको ब्लैक कैट कमांडो वाली वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने पर सवाल उठाते हुए केंद्र व राज्य सरकार से इस संबंध में जानकारी मांगी है। कोर्ट ने राज्य सरकार से 25 मई तक यह बताने को कहा है कि आपराधिक प्रवृत्ति के दबंग नेता को इस स्तर की सुरक्षा कैसे और क्यों दी जा रही है? ऐसे नेता की जमानत निरस्त कराने के लिए सरकार क्या कदम उठाने जा रही है? कोर्ट ने केंद्र सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल शशि प्रकाश सिंह से यह बताने को कहा है कि केंद्र ऐसे व्यक्ति को उच्च स्तर की सुरक्षा क्यों दे रही है?
विज्ञापन


जौनपुर के प्रहलाद गुप्ता की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले एवं न्यायमूर्ति सुनीत कुमार की खंडपीठ ने यह आदेश दिया। याचिका में कहा गया है कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हत्या के सात मामलों सहित कुल 24 मुकदमे चल रहे हैं। यहां तक की वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद भी उनके खिलाफ  चार आपराधिक मामले दर्ज हुए। ऐसे में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को ब्लैक कैट कमांडो वाली उच्च स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराना गलत है। जनता की गाढ़ी कमाई एक अपराधी की सुरक्षा पर खर्च करने के औचित्य और सरकार की मंशा पर याचिका में सवाल सवाल उठाए गए हैं। कोर्ट को बताया गया कि एसपी जौनपुर धनंजय सिंह की सुरक्षा हटाने के लिए सरकार को पत्र लिख चुके हैं पर उस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


 कोर्ट के यह पूछे जाने पर कि धनंजय सिंह को यह सुरक्षा पेमेंट पर मिली है या नि:शुल्क, तो बताया गया कि उन्हें यह सुरक्षा नि:शुल्क मिली है। इस पर कोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार से 25 मई तक जानकारी देने को कहा है। यह भी पूछा है कि धनंजय सिंह को आपराधिक मुकदमों में मिली जमानतें निरस्त कराने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है। पूरे ब्यौरे के साथ अगली तारीख पर हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed