फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Property dealer looted after being mortgaged with wife and son

प्रापर्टी डीलर को पत्नी-बेटे समेत बंधक बनाकर लूटपाट

Mon, 18 Sep 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 18 Sep 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Property dealer looted after being mortgaged with wife and son
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कालिंदीपुरम कॉलोनी में रविवार भर में बाउंड्री फांदकर घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर हृदयलाल प्रजापति के घर में जमकर लूटपाट की। हृदयलाल को किचन में बंद करने के बाद लुटेरों ने पत्नी और बेटे को चाकू-तमंचा सटाकर चार कमरों में सभी आलमारियों को खंगाल डाला। वे बेटे की गर्दन काट देने की धमकी देते रहे। छह लाख रुपये के गहने और नगदी लूटकर भागने से पहले बदमाशों ने धमकी दी कि 23 सितंबर को 20 लाख रुपये का इंतजाम रखना। लुटेरों के जाने के बाद खबर पाकर धूमनगंज पुलिस पहुंची और छानबीन की। शक है कि बदमाश प्रापर्टी डीलर को पहले से जानते थे और रंजिशन वारदात की।
विज्ञापन


जागृति चौराहे के पास हृदयलाल प्रजापति के घर में भोर में साढ़े पांच बजे तीन नकाबपोश बाउंड्री फांदकर बरामदे में पहुंचे और दरवाजे पर दस्तक दी। हृदयलाल ने दरवाजा खोला तो बदमाश तमंचा सटाकर उन्हें भीतर खींच ले गए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। फिर हृदयलाल को किचन में बंदकर बदमाशों ने बेडरूम में जाकर उनकी पत्नी निशा और 12 वर्षीय बेटे प्रियांशु को तमंचा सटाकर चुप रहने की धमकी दी। बेटे के गले पर चाकू लगाकर धमकी दी कि शोर मचाने पर उसे गला रेतकर मार दिया जाएगा। इसके बाद लुटेरों ने निशा से बेडरूम समेत सभी चार कमरों में आलमारियां, वार्डरोब और दीवान खुलवाकर तलाशी ली। सारा सामान फर्श पर फेंक दिया। करीब डेढ़ घंटे तक पूरे घर को खंगालकर बदमाशों ने लगभग छह लाख रुपये कीमत के जेवर और 20 हजार रुपये नगद बटोर लिए।
विज्ञापन


हृदयलाल के दो मोबाइल फोन तोड़ दिए और एक रख लिया। पांच जमीन और मकान के रजिस्ट्री पेपर तथा कार के कागजात भी बैग में भर लिए। करीब सात बजे बदमाश गेट खोलकर फरार हो गए। वे घर के बाहर खड़ी बाइक पर पुलिस चौकी तरफ भागे थे। पत्नी निशा ने किचन का दरवाजा खोला तो हृदयलाल ने अपने परिचित वकील के घर जाकर जानकारी दी। फिर वे धूमनगंज थाने गए। घटना की जानकारी पाकर धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि संदेह है कि प्रापर्टी के कारोबार में विवाद के चलते किसी ने यह वारदात अंजाम दी है। सीओ श्रीशचंद्र ने कहा कि परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रापर्टी डीलर हृदयलाल के बेटे प्रियांशु के गले पर चाकू सटाने के दौरान एक लुटेरे की उंगली कट गई। खून के कतरे बेडरूम के फर्श पर गिरे। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट को नहीं बुलाया वरना खून का नमूना जांच के लिए लिया जाता जो उस लुटेरे के लिए अपराध साबित करने जा सुबूत बन सकता था।

बदमाशों ने हृदयलाल और निशा को धमकी दी है कि 23 सितंबर को 20 लाख रुपये देना होगा वरना प्रियांशु के साथ ही जौनपुर में रहने वाले दूसरे बेटे अंकित (18) को भी मार दिया जाएगा। घटना से सहमी निशा के मुताबिक, बदमाशों को उनके परिवार के बारे में सब कुछ पता था। यह भी कि हृदयलाल का पैतृक घर जौनपुर में है जहां दूसरा बेटा रहता है। यह भी बोले कि घर में तीन लाख रुपये नगद है, लाकर दो। मगर निशा ने कहा कि 20 हजार रुपये ही मौजूद हैं।

निशा ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने तमंचा और चाकू सटाकर जान से मारने की धमकी देते हुए पति हृदयलाल के मोबाइल से ही उनकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। उस मोबाइल को बदमाश साथ ले गए और धमकाया कि 23 को 20 लाख रुपये नहीं मिले तो इस वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। पुलिस को पता चला है कि चार-पांच रोज पहले कुछ लोगों ने घर पर आकर हृदयलाल को धमकी दी थी। ऐसे में पुलिस इसे प्रापर्टी से जुड़ा विवाद ही मान रही है।


वारदात से सहमी निशा ने बताया कि तीन नकाबपोश लुटेरों में एक लंबा और बाकी दो ठिगने थे। एक बदमाश तो पांच ही फुट का रहा होगा। वे आपस में सुशील, सोनू, छोटू नाम ले रहे थे। बार-बार कह रहे थे कि बॉस ने मना किया है वरना सबको गोली मार देते। एक बदमाश का चेहरा बेटे अंकित ने देख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed