फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   police recruitment examination case

पुलिस भर्ती परीक्षा मामला: एफआईआर के बाद आरोपियों की भूमिकाएं तलाश रही पुलिस

Sat, 11 Aug 2018 12:11 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 11 Aug 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
police recruitment examination case
UP Police
 पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस इन सभी की परीक्षा प्रभावित कर सकने की भूमिका के बारे में जांच-पड़ताल कर रही है। बता दें, 18-19 जून को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने के आरोप में6 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, अपर सचिव सुरेश्वर ने परीक्षा केंद्र माधव प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य मोहन लाल शर्मा, कंसल्टेंसी सर्विसेज कंपनी के सौरभ कुंडू, निरीक्षक पंकज तिवारी, सेंटर पुलिस आब्जर्वर एवं परीक्षा केंद्र के कक्ष निरीक्षक पवन कुमार शर्मा, नेहा यादव, शुभम यादव एवं हिमांशु श्रीवास्तव के खिलाफ गुरुवार को धूमनगंज थाने में एफआईआर दज कराई थी।
विज्ञापन


इन सबके खिलाफ परीक्षा अधिनियम की धारा 3-9 के तहत मामला दर्ज कराया गया। अब पुलिस सबसे पहले सभी आरोपियों की परीक्षा प्रभावित कर सकने की भूमिका परख रही है। पुलिस का कहना है जिनकेखिलाफ एफआईआर दर्ज हुई उनमें प्रश्न पत्र केंद्र तक पहुंचाने वाले भी शामिल हैं। सभी आरोपी परीक्षा कार्यों से जुड़े जरुर थे लेकिन गड़बड़ी करने की स्थिति में इनमें कौन-कौन लोग थे, इसी बिंदू से जांच शुरु होनी है। गौरतलब है पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान 18 जून को गुरु माधव प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में द्वितीय पाली का प्रश्नपत्र वितरित कर दिया गया था। जांच के बाद यह परीक्षा निरस्त कर दी गई। वहीं, धूमनगंज इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा का कहना है मामले से जुड़े सभी कागज मंगवाए गए हैं। कागज आने के बाद जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed