{"_id":"256ecb1309b8e2a450e5ca0fa4f540da","slug":"police-arrested-the-groom-pavilion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मंडप से दबोचा दूल्हे को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मंडप से दबोचा दूल्हे को
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 09 Dec 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर प्रेमिका के साथ चार साल तक यौन शोषण के बाद दूसरी जगह ब्याह रचाने पहुंचे दूल्हे को पुलिस ने रविवार रात थरवई इलाके में मंडप से ही गिरफ्तार कर लिया। वहां खलबली मच गई। दूल्हे का पिता फरार हो गया। बाराती भी भाग गए। कुछ बारातियों को दुल्हन के परिवार के लोगों ने बंधक बना लिया। दुल्हन के पिता ने भी थरवई थाने में युवक और उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस लिखाया है।
आरोपी युवक सुरेंद्र उर्फ गब्बर बहरिया में सराय अजीज गांव का रहने वाला है। उसकी शादी थरवई इलाके की युवती से तय की गई थी। रविवार को उसकी बारात जाने से कुछ देर पहले ही बगल के गांव की सुमित्रा (नाम काल्पनिक) ने गब्बर के घर जाकर संगीन आरोप लगाए। सुमित्रा ने गब्बर के परिजनों और रिश्तेदारों से कहा कि गब्बर ने चार साल तक उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। अब वह उसे धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। गब्बर के परिजनों ने सुमित्रा को पीटकर भगाया तो उसने बहरिया थाने जाकर शिकायत की। कंट्रोल रूम में भी बताया।
पुलिस ने सुमित्रा की ओर से तहरीर लेकर गब्बर, उसके मां-बाप और भाई के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली। आधी रात पुलिस ने गांव जाकर शादी के मंडप से ही गब्बर को पकड़ लिया। पुलिस को देख गब्बर का पिता भाग गया। पुलिस के जाने के बाद दुल्हन के घरवालों ने करीब दो दर्जन बारातियों को एक स्कूल में बंधक बना लिया। सोमवार सुबह खबर पाकर थरवई पुलिस वहां पहुंची और बारातियों को मुक्त कराया। पुलिस ने दुल्हन के पिता से तहरीर लेकर संदीप और उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी गब्बर को हवालात में बंद किया गया है।