फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phoenix Hospital commotion on the student's beating

फीनिक्स हॉस्पिटल में छात्र की पिटाई पर हंगामा

Tue, 31 Jan 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 31 Jan 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
Phoenix Hospital commotion on the student's beating
क्राइम
कर्नलगंज इंटर कॉलेज के निकट सोमवार दोपहर फीनिक्स हॉस्पिटल में हंगामा हो गया। डॉक्टर का नंबर लेने के लिए हॉस्पिटल आए बीए के छात्र को कहासुनी के दौरान कर्मचारियों ने घेरकर पीटा। मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने उसे बचाया। पुलिस ने तहरीर लेकर उसे घर भेजा। शाम को छात्र की तरफ से कई लोग अस्पताल पहुंचे तो फिर हंगामा होने लगा। कई थानों की पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी लोग भाग गए। रात तक कोई केस नहीं दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


जार्जटाउन इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि हंडिया इलाके का प्रिंस कुमार अल्लापुर में अपने चाचा के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा है। वह सोमवार दोपहर एक बजे फीनिक्स हॉस्पिटल में डॉक्टर से चेकअप के लिए नंबर लेने गया तो कर्मचारियों ने उससे कहा कि अब शाम का नंबर मिलेगा। तीन बजे आकर लेना। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.आलोक मिश्रा इस हॉस्पिटल के संचालक हैं।
विज्ञापन


लगभग तीन बजे प्रिंस फिर नंबर लेने के लिए हॉस्पिटल पहुंचा तो कर्मचारियों से उसकी झड़प हो गई। आरोप है कि कर्मचारियों ने घेरकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। अकेले लड़के को पिटता देख मरीजों के साथ आए लोगों ने उसे किसी तरह बचाया। खबर पाकर जार्जटाउन थाने की पुलिस पहुंची। पिटाई से जख्मी प्रिंस का इलाज कराकर थाने ले जाया गया। उसने कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। फिर परिजन आकर उसे घर ले गए। शाम करीब सात बजे प्रिंस की तरफ से कुछ लोग पिटाई करने वाले कर्मचारियों के बारे में पता लगाने हॉस्पिटल पहुंचे तो फिर हंगामा हो गया। खबर मिलते ही जार्जटाउन समेत कई थानों की फोर्स पहुंची लेकिन तब तक हॉस्पिटल में घुसे लोग भाग गए थे। पूछताछ के बाद पुलिस फोर्स लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed