फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PAC jawan was killed in a road accident

सड़क हादसे में पीएसी के जवान की दर्दनाक मौत

Sun, 28 Feb 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 28 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन

नाइट ड्यूटी से वापस शनिवार सुबह घर जा रहे बाइक सवार पीएसी के जवान को नये यमुना पुल पर ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो सूचना पर पहुंची। पुलिस ने पहुंचकर घायल जवान को एम्बुलेंस से एसआरएन अस्पताल इलाज के लिये भेज दिया। जहां इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मृतक के घरवालों और विभाग वालों को मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पर सभी भागते हुए अस्पताल पहुंच गये। जहां रोना-पिटना मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना शनिवार की सुबह नये पुल पर हुई। 

विज्ञापन

 बलिया जिले के हिसौली गांव के रहने वाले अनिल मिश्रा (50) पुत्र महंत मिश्रा अपने दो भाइयों में बड़े थे। वह धूमनगंज के रम्मन का पूरा में अपनी पत्नी मीना, दो बेटियों और बेटे विशाल के साथ रहते थे। वह इन दिनों नैनी के 42 वीं पीएसी बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे । शनिवार की सुबह वह नैनी से अपने घर बाइक लेकर जा रहे थे। नये पुल पर वह जैसे ही पहुंचे कि पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गये। 

विज्ञापन

घटना के बाद ट्रक मौके से भाग निकला। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी तो सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर उन्हें एसआरएन अस्पताल इलाज के लिये एंबुलेंस से भेज दिया । जहां इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मृतक के घरवालों और विभाग वालों को मिली तो कोहराम मच गया।  सूचना पर सभी भागते हुए अस्पताल पहुंच गये। जहां रोना-पिटना मच गया।  सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed