फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Overloaded boat to greed of money

चंद पैसों के लालच में नाव को कर दिया ओवरलोड

Sun, 08 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Oct 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Overloaded boat to greed of money
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नाव हादसे में चार लोगों के लापता होने के बाद हंडिया के टेला घाट और मेजा के मदरा घाट पर हर ओर चीख पुकार और अफरातफरी का आलम रहा। नाविक ने चंद पैसों के लालच में छोटी नाव में सिर्फ 16 लोगों को बिठा लिया गया बल्कि पांच बाइक और पांच साइकिल भी लाद ली गई। देर रात तक मदरा गांव के तमाम लोग पुलिस के साथ राहत काम में जुटे रहे। गोताखोरों के साथ कई युवकों ने नदी में लापता लोगों की खोजबीन की।
विज्ञापन


टेला घाट और मदरा घाट हंडिया और मेजा इलाकों को जोड़ते हैं। इन दोनों घाटों से प्रतिदिन सैकड़ों लोग अलग अलग नावों से नदी पार करते हैं। बड़ी संख्या में आवाजाही को देखते हुए जब पांटून पुल नहीं होता तो वहां स्टीमर सेवा चलती है। आज भी स्टीमर से लोगों ने दिन में कई बार नदी पार की लेकिन शाम को बीच नदी में ही स्टीमर खराब हो गई। ठेकेदार ने मदरा घाट से नाव बुलाकर स्टीमर में सवार लोगों को उतारकर मदरा घाट पहुंचाया था। इसके बाद भी तमाम लोग मदरा घाट जाने को तैयार बैठे थे, इसी कारण दोबारा मदरा घाट से एक नाव बुलाई गई थी ताकि वह लोगों को छोड़ सके। शनिवार होने की वजह से भीड़ ज्यादा थी और नाविक ने चंद पैसों के लालच में 16 लोगों को बिठा लिया, साथ ही पांच बाइक और पांच साइकिलों को भी लाद लिया। उसने तो दो और लोगों को नाव पर बिठा लिया था लेकिन नाव का हाल देखकर राम प्रकाश और शंकरलाल उतर आए थे। मेजा इंस्पेक्टर ने बताया कि नाविक घटना के बाद से भाग निकला है। उसकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed