फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Organically raised after police violence

बवाल के बाद पुलिस ने मचाया उत्पात

Sun, 21 Feb 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 21 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Organically raised after police violence

स्टेनली रोड पर शनिवार दोपहर अवैध निर्माण ढहाए जाने से नाराज लोगों ने बवाल काटने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला। चक्काजाम, पथराव के बाद भारी पुलिस बल पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने गलियों में घुसकर जो उत्पात मचाया उसे देखकर लोग सिहर गए। घर के छतों से पुलिस का यह रूप देखकर महिलाओं और बच्चे सहम गए। उनकी आंखों से आंसू निकल आए। 

विज्ञापन

बवाल की सूचना पर पीएसी के साथ कई थानों की फोर्स पहुंच गई। नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ क ो खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस गलियों में घुसी और जो घर के बाहर मिला उसे जमकर पीटा। इसमें तमाम ऐसे लोग भी थे जिनका घटना से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और पीट दिया। सिपाहियों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर लाठी मारकर तोड़ दिया। लगभग एक दर्जन बाइक   पुलिस के तांडव का शिकार हुई। 

विज्ञापन

पुलिस का यह रूप देखकर लोग घरों के दरवाजे बंद कर अंदर घुस गए। छतों से यह नजारा देखकर महिलाएं और बच्चे दहशत में रोने लगे। लेकिन पुलिस पर इसका कोई असर नहीं हुआ। जिनके घरों के लोग बाहर निकले हुए थे। उन्हें परिजन फोनकर अभी घर न लौटने के लिए कह रहे थे। पुलिस पूरे इलाके में गश्त करने के बाद लौटी तो लोगों के जान में जान आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चक्काजाम के बाद वाहनों को डायवर्ट कर दिया। हमेशा जहां सड़क पर वाहनों की कतार लगी रहती थी। वहीं शनिवार दोपहर बवाल के बाद सड़क सन्नाटा छाया हुआ था। चारों तरफ पुलिस ही पुलिस नजर आ रही थी। सड़क से गुजर रहे लोग पुलिस देखकर हैरान थे कि आखिर ऐसा क्या हो गया इस इलाके में जो इतनी संख्या में पुलिस सड़क पर आ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed