फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One thousand students FIR

एक हजार छात्रों पर एफआईआर

Thu, 08 Dec 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 08 Dec 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
One thousand students FIR
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर मंगलवार शाम निकाले गए जुलूस के दौरान हुए बवाल में पुलिस ने एक हजार छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें ईश्वर डिग्री कॉलेज के 600 और इविवि के पीसी बनर्जी छात्रावास के 400 छात्रों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गालीगलौज, धमकी और 7 सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कर्नलगंज पुलिस ने ये मुकदमा चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय की तहरीर पर लिखा है। वहीं घटना को लेकर बुधवार को हॉस्टलों में तनाव का माहौल रहा। इविवि और उसके आसपास के छात्रावासों की तफर एहतियातन पुलिस गश्त करती रही। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम ईश्वर डिग्री कॉलेज से सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला था। जुलूस पीसीबी हॉस्टल के सामने पहुंचा तो वहां के कुछ अंत:वासियों ने जुलूस के छात्रों की नारेबाजी का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों गुटों में टकराव हो गया। लात-घूंसे और ईंट-पत्थर चले। कर्नलगंज पुलिस ने उपद्रव कर रहे छात्रों को खदेड़ा तो हॉस्टल के छात्र अंदर घुस गए। वहीं जुलूस निकाल रहे छात्रों ने लल्ला चुंगी जमकर उत्पात मचाया था। कई थानों की फोर्स और पुलिस अफसरों ने मामला शांत कराया और फोर्स तैनात कर दी गई थी। छात्रों की ओर से कोई भी पक्ष एफआईआर कराने थाने नहीं गया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर मनोज तिवारी ने बताया कि एसआई रामऔतार वर्मा की तहरीर पर एक हजार अज्ञात छात्रों पर मुकदमा लिखा गया है। 
विज्ञापन


जुलूस के दौरान हुआ बवाल बड़ा रूप ले लेता, लेकिन समय रहते पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि आसपास की दुकानों और चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। कुछ की शिनाख्त हुई भी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस में सैकड़ों की संख्या में छात्र शामिल थे। जुलूस ईश्वर डिग्री कॉलेज, लल्ला चुंगी, केपीयूसी, यूनियन भवन, लक्ष्मी टॉकीज, बैंक रोड से विधि संकाय में जाकर समाप्त होना था। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि कैंडल जुलूस के लिए प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस को भी जुलूस निकाल रहे लोगों ने कोई सूचना नहीं दी थी। जुलूस शुरू होने के बाद खबर पाकर पुलिस पहुंची थी। 


ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कैंडल जुलूस निकाल रहे छात्रों पर हमले की निंदा की है। आइसा इविवि ईकाई के अध्यक्ष रणविजय सिंह ने कहा कि मनुवाद के पोषकों को कभी भी डॉ. अंबेडकर रास नहीं आए। आइसा ने एसएसपी से जुलूस पर हमले के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed