फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Molesting the daughter of a former cabinet minister and assault

पूर्व कैबिनेट मंत्री की बेटी से छेड़खानी और मारपीट

Fri, 20 May 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 20 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Molesting the daughter of a former cabinet minister and assault
छेड़खानी
सरायइनायत क्षेत्र में रहने वाली प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय वंशीधर पांडेय की बेटी से छेड़खानी और मारपीट के आरोप में प्रधान पति और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। एसएसपी के आदेश पर बुधवार की देर रात सरायइनायत पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू की। आरोप है कि प्रधान पति और उनके साथी महिला से रंगदारी मांग रहे थे। विरोध पर पखवारे भर पहले महिला से गैस एजेंसी के बाहर छेड़खानी की गई।
विज्ञापन

 
दुबावल गांव के पूर्व प्रधान की पत्नी कामिनी( परिवर्तित नाम) गांव स्थित इंडेन गैस एजेंसी का संचालन करती हैं। इनके पिता स्वर्गीय वंशीधर पांडेय उत्तर प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री थे। कामिनी का आरोप है कि ग्रामसभा के वर्तमान प्रधान के पति अमरेंद्र मिश्र काफी दिनों से उनसे रंगदारी मांग रहे थे। एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में गैस एजेंसी की संचालिका ने बताया कि चार मई की शाम तकरीबन छह बजे वह एजेंसी बंद कर घर जाने की तैयारी में थीं। तभी प्रधान पति अमरेंद्र मिश्र अपने साथी पिंटू सिंह, रीता यादव और चार अज्ञात लोगों के साथ असलहों से लैस होकर आया। प्रधान पति ने बतौर रंगदारी दस हजार रुपये की डिमांड की।

विज्ञापन

 

कामिनी का आरोप है कि उन्होंने विरोध किया तो आरोप है कि उसे पति समेत फर्जी मुकदमे में फंसाने के साथ ही गैस एजेंसी बंद कराने की धमकी दी गई। इस दौरान कामिनी से छेड़छाड़ और मारपीट भी की गई। एसएसपी के आदेश पर बुधवार रात सरायइनायत पुलिस ने आरोपी प्रधान पति अमरेंद्र, पिंटू सिंह, रीता यादव और चार अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, रंगदारी मांगने का केस लिखा गया। पुलिस का कहना है कि घटना की सत्यता की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed