फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mirganj the blood of sex workers at the brothel

मीरगंज के कोठे पर सेक्स वर्कर का खून

Sat, 02 May 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 02 May 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
Mirganj the blood of sex workers at the brothel
इलाहाबाद। शहर में चौक से सटे रेडलाइट एरिया मीरगंज के एक कोठे पर बृहस्पतिवार रात जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी मीरा (25) का कत्ल हो गया। किसी ने चाकू से उसका गला रेत दिया। उसके साथ रहने वाली दूसरी सेक्स वर्कर का कहना है कि कमरे में झगड़े के बाद ग्राहक ने उसकी गर्दन पर चाकू मारा। वह चीखी तो बाहर भाग गया। युवती को अस्पताल ले जाया गया मगर जान नहीं बची। घटना को छिपाने की कोशिश और लापरवाही बरतने के आरोप में बादशाही मंडी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। कोठे से तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


रेड लाइट एरिया मीरगंज में बादशाही मंडी चौकी से बमुश्किल 50 कदम की दूरी पर में रामरती का कोठा है। रामरती मेरठ में है। इस कोठे में उसकी दो बहुएं भी बच्चों संग रहती हैं। इसके अलावा चंदा (35) और मीरा (25) एक-एक कमरे में 450 रुपये मासिक किराए पर रहकर देह का धंधा करती थीं। मीरा के बारे में बताया गया कि वह राजस्थान के धौलपुर जिले की रहने वाली थी। कुछ महीने पहले ही आकर वह इस कोठे में  टिकी थी। बृहस्पतिवार रात उसका कत्ल हो गया। दरअसल, दूसरी सेक्स वर्कर चंदा रात करीब ग्यारह बजे गले पर गहरे घाव से लहूलुहान मीरा को रिक्शा पर जीवन ज्योति अस्पताल ले गई।
विज्ञापन


वहां जवाब देने पर उसे कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर भी पुलिस ने रात में छानबीन नहीं की। शुक्रवार सुबह खबर फैली तो एसपी सिटी राजेश यादव ने सीओ राधेश्याम राय और कोतवाल पीके  राय के साथ जांच शुरू की। चंदा को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि रात साढ़े दस बजे मीरा किसी ग्राहक के साथ अपनी कोठरी में गई थी। कुछ देर बाद ही उसकी चीख सुनकर वह उधर भागी तो एक आदमी को बाहर की ओर भागते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरा के गले पर चाकू जैसे किसी औजार का गहरा जख्म था। वह आसपास के दो लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले गई थी। एसपी सिटी के  मुताबिक, चंदा के अलावा उस कोठे में रहने वाली दो महिलाओं को भी कोतवाली बुलाकर पूछताछ की गई। जांच की जा रही है कि कहीं इस कत्ल में चंदा की भूमिका तो नहीं है। चौकी के निकट कोठे में हुए इस कत्ल में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी वीर बहादुर सिंह को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed