{"_id":"5b1981d54f1c1b684d8b52ec","slug":"married-woman-killed-after-gangrape-in-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी में गैंगरेप के बाद विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खीरी में गैंगरेप के बाद विवाहिता की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक विवाहिता की गैंगरेप के बाद गला घोट कर हत्या कर दी गई। कैथवल पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार की सुबह विवाहिता की निर्वस्त्र लाश पड़ी मिली, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विवाहिता के कातिलों की तलाश शुरू कर दी है।
खीरी थाना क्षेत्र के कैथवल पेट्रोल पंप के समीप खेत में एक विवाहिता की लाश पड़ी मिली। खेत की ओर गए गांव के लोग विवाहिता का निर्वस्त्र शव देख सन्न रह गए। कातिलों ने शराब के नशे में विवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार करने के बाद उसी के साड़ी से गला घोट मौत के घाट उतार दिया था। घटना की सूचना मिलते ही खीरी एसओ पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। पुलिस को शव के समीप देसी शराब की तीन खाली शीशी के साथ तीन गिलास, तीन समोसे और आम के साथ एक चद्दर भी बरामद हुई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब पीने के बाद कातिलों ने विवाहिता की अस्मत लूटने के बाद उसकी हत्या की है। एसओ उमेश कुमार पांडेय का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।