फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Making camp Bank Road intersection

छावनी बना रहा बैंक रोड चौराहा

Sat, 04 Mar 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 04 Mar 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Making camp Bank Road intersection
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
लल्ला चुंगी पर गुरुवार रात हुए बवाल का ही असर रहा कि शुक्रवार को बैंक रोड चौराहा छावनी बना रहा। कई थानों की फोर्स के साथ आरएएफ, पीएसी भी तैनात रही। इसके चलते बैंक रोड, लल्ला चुंगी और प्रयाग स्टेशन के पास आम दिनों से अलग नजारा रहा। लल्ला चुंगी के पास ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। ठेला लगाने वाले भी नदारद रहे। रात तक पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


जूस की दुकान पर गुरुवार रात हुए बवाल से सहमे आसपास के दुकानकार कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। बहुत कुरेदने पर इतना ही बोले, ‘यह कोई नई बात नहीं है। हर दिन इसी दहशत में दुकान खोलते हैं कि हॉस्टल के  छात्रों से बवाल न हो’। प्रयाग स्टेशन जाने वाली रोड पर भी एहतियातन फोर्स तैनात रही। फेसबुक कमेंट को लेकर शुक्रवार सुबह विधि संकाय में हुए बवाल की खबर पुलिस को मिली तो अफसरों ने समझा कि गुरुवार रात हुए बवाल को लेकर ताराचंद हॉस्टल के छात्र दोबारा दुकानदारों पर हमला करने के लिए एकत्र हो रहे हैं। तत्काल आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सहायक पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, सीओ कर्नलगंज विजय शंकर तिवारी के साथ कीडगंज, मुट्ठीगंज, शिवकुटी, दारागंज, जार्जटाउन, क्राइम ब्रांच के साथ आरएएफ और पीएसी बैंक रोड पर तैनात रही।
विज्ञापन


लल्ला चुंगी पर जूस की दुकान में हुए बवाल के मामले में सत्यम सिंह समेत डेढ़ सौ अज्ञात छात्रों के खिलाफ 14 संगीन धाराओं मेें केस दर्ज किया गया है। बलवा, हत्या का प्रयास, पुलिस टीम पर हमला, लूट, बंधक बनाने और 7 सीएल एक्ट में रिपोर्ट लिखी गई है। सीओ कर्नलगंज विजय शंकर तिवारी ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार सुबह आसपास के दुकानों और चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से बवाल में शामिल 12 उपद्रवियों की शिनाख्त कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे अन्य उपद्रवियों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed