{"_id":"5a32d3674f1c1bd0408bcc95","slug":"looking-for-police-in-three-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जिलों की पुलिस खोज रही अनारा को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन जिलों की पुलिस खोज रही अनारा को
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
अनारा गुप्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में निवेश के जरिए मुनाफे का झांसा देकर कई राज्यों में हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता और बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन जिलों की पुलिस के साथ ही एसटीएफ भी प्रयास कर रही है लेकिन वे हाथ नहीं आ रहे हैं। अनारा तो अपनी सफाई का वीडियो यू-ट्यूब पर जारी कराने के बाद से नदारद है। एसटीएफ का कहना है कि अनारा को जांच अधिकारी के सामने आना होगा वरना गिरफ्तारी की जाएगी।
आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों में 45 हजार से ज्यादा लोगों को फिल्मों में निवेश करने पर मोटे लाभ का सब्जबाग दिखाकर फर्जी कंपनी द्वारा करीब दो सौ करोड़ रुपये की ठगी का पता पिछले दिनों तब चला जब ठगे गए लोगों ने इलाहाबाद और लखनऊ में पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता तथा कंपनी के संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराए। एसटीएफ ने इलाहाबाद से ओमप्रकाश तथा वाराणसी से शत्रुघ्न टी सिंह को गिरफ्तार किया तो फर्जीवाड़े के बारे में और जानकारी मिली। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो अनारा समेत बाकी आरोपी नहीं मिले। मीडिया में यह मामला उजागर होने पर पिछले हफ्ते अनारा गुप्ता ने खुद को बेकसूर और कंपनी की सिर्फ ब्रांड अम्बेसडर होने की सफाई देते हुए यू-ट्यूब पर वीडियो जारी किया। अनारा ने यह भी कहा कि वह तो कंपनी से तीन महीने पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं।
इस बीच इलाहाबाद और लखनऊ के बाद धोखाधड़ी का तीसरा केस पिछले दिनों बरेली के बारादरी थाने में भी दर्ज हो चुका है। अब एसटीएफ के साथ ही तीन जिलों की पुलिस को अनारा और नरेश कुमार, प्रदीप शर्मा समेत चार आरोपियों की तलाश है। एसटीएफ और पुलिस ने लखनऊ तथा इलाहाबाद के कार्यालय से कंप्यूटर, लैपटॉप जब्त किए हैं। उनकी जांच से आरोपियों के खिलाफ सुबूत मिले हैं। एसटीएफ के अफसरों का कहना है कि अनारा ने अपनी सफाई का वीडियो भले जारी किया लेकिन इससे कुछ नहीं होने वाला है। अनारा गुप्ता के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उसे हर हाल में पुलिस के सामने आना ही होगा। तीन जिलों की पुलिस और एसटीएफ उसे खोज रही है। अगर जल्द ही वह पुलिस को नहीं मिलती तो कोर्ट से वारंट जारी कराकर आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।