फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Look Out Notice Against Doctor

शाश्वत की हत्या के आरोपी डाक्टर के खिलाफ लुक आउट नोटिस

Tue, 05 Sep 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला/इलाहाबाद
अमर उजाला/इलाहाबाद Updated Tue, 05 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर दंपति के बेटे ़शाश्वत पांडेय की हत्या के आरोपी सुयश गुप्ता के विदेश जाने पर दिल्ली पुलिस ने रोक लगाते हुए लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि सुयश विदेश भाग सकता है। इसीलिए उसकी गिरफ्तारी के लिए नए सिरे से आठ टीमें यूपी, मध्यप्रदेश और राजस्थान भेजी गई हैं। दिल्ली पुलिस की एटीएस पहले से ही हत्यारे पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


28 अगस्त को दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में डा. शाश्वत पांडेय की उनके साथी डाक्टर सुयश गप्ता ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इलाहाबाद के डाक्टर दंपति संजय पांडेय और शालिनी पांडेय के बेटे शाश्वत की हत्या ने चिकित्सा जगत को हिलाकर रख दिया। हत्या के बाद से आरोपी फरार है, उसकी लोकेशन भी नहीं मिल रही है। पुलिस का मानना है कि वह विदेश जाने की फिराक में है। उसके मोबाइल नंबर, फेसबुक आईडी आदि बंद हैं। उसके परिचित और परिवार वालों के नंबरों पर भी उसकी बात नहीं हो रही है। ऐसे में दिल्ली से सब्जी मंडी थाने की पुलिस की सिफारिश पर पुलिस कमिश्नर ने उसे विदेश जाने से रोकने के लिए लुक आउट नोटिस एयरपोर्ट अथारिटी को भेज दिया है। साथ ही पासपोर्ट निरस्तीकरण एवं जब्त करने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी को लिखा गया है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह तक सुयश गुप्ता के नेपाल भागने की जानकारी मिली थी। इस बारे में पुलिस को पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली के उपायुक्त पुलिस का मानना है कि डा. शाश्वत के हत्यारे को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए फिर से यूपी, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के आठ शहरों में टीम भेजी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed