फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Locks lock shop, including cash, cash

दुकान का ताला तोड़ नगदी समेत लाखों की चोरी

Wed, 17 Jan 2018 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Jan 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गंगोत्री नगर स्थित किराना की एक दुकान का ताला तोड़कर सोमवार रात चोरों ने नगदी समेत लाखों के सामान पार कर दिए। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मौका मुआयना कर लौट आई। 
विज्ञापन


नैनी बाजार निवासी सुजीत केसरवानी पुत्र भोलानाथ केसरवानी की गंगोत्री नगर में किराने की दुकान है। रोज की तरह वह सोमवार रात दुकान बंद कर घर आ गया। मौका पाकर चोर दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन


चोर दुकान के गल्ले में रखे हजारों रुपये नगद व लाखों का सामान समेट ले गए। इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी के कैमरे में चोरों की करतूत कैद हो गई। सुबह होने पर आस-पास के लोगों ने सुजीत को चोरी की जानकारी दी। जब वह दुकान पहुंचा तो देखा दरवाजा टूटा था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। उसने पुलिस को सूचित कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर लौट आई। भुक्तभोगी ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed