फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lawyers enter the house at the head of the Fire

घर में घुस वकील के सिर पर किया फायर

Fri, 01 Apr 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 01 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Lawyers enter the house at the head of the Fire
Firing
शहर के पुराना ममफोर्डगंज इलाके में कूड़ा फेंकने से मना करने पर वकील को घर में घुसकर गोली मारने की कोशिश की गई। पड़ोस में रहने वाले अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति ने वकील के सिर पर तमंचा से फायर किया लेकिन गोली मिस हो गई। मारपीट के बाद उसने धमकी दी कि एक महिला से रेप का फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा देगा। वकील की शिकायत पर कर्नलगंज थाने में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुराना ममफोर्डगंज निवासी अधिवक्ता शिवेंद्र कुमार ने कर्नलगंज थाने की पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी दिनेश कुमार के मकान मेें बृजमोहन किराए पर रहता है। वह अक्सर उनके घर के सामने कूडा फेंक देता है। उन्होंने कई बार उसे कूड़ा घर के सामने फेंकने से मना किया लेकिन वह हर बार झगड़े पर आमादा हो गया। वह धमकी देता कि पड़ोस में रहने वाली औरत से उनके खिलाफ रेप का फर्जी केस दर्ज करा देगा। शिवेंद्र के मुताबिक, उन्होंने मकान मालिक दिनेश से भी इस बारे में बात की लेकिन उनका कहना है कि वह खुद भी अपराधी प्रवृत्ति के बृजमोहन से परेशान हैं।
विज्ञापन


मंगलवार शाम भी बृजमोहन ने कचरा घर के सामने  फेंका तो अधिवक्ता शिवेंद्र ने फिर ऐतराज जताया। इस पर बृजमोहन पड़ोस में रहने वाली औरत के साथ उनके घर में घुस आया। उसने शिवेंद्र के सिर पर तमंचा सटाकर फायर किया लेकिन गनीमत रही कि गोली नहीं चली। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी दी और पड़ोसी औरत से थाने जाकर वकील के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा। इस घटना से घबराए शिवेंद्र ने कर्नलगंज थाने जाकर पूरा किस्सा सुनाया तो पुलिस ने बृजमोहन और पड़ोस में रहने वाली औरत के खिलाफ मुकदमा लिखकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed