{"_id":"588e53ce4f1c1b844fe80885","slug":"lawyer-shot-son-of-former-mp-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील को गोली मारी, पूर्व सांसद के बेटे पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील को गोली मारी, पूर्व सांसद के बेटे पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 30 Jan 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योराबाद चर्च के सामने मैदान पर रविवार शाम क्रिकेट मैच के दौरान एक युवक को पीट रहे हमलावरों ने बचाने आए युवा वकील अभिनव गिरी को गोली मार दी। फिर उसकी बाइक जलाने की भी कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने घेरा तो हमलावर उस बाइक को लेकर फायरिंग करते फरार हो गए। आरोप है कि पूर्व सांसद सुरेश पासी का पुत्र शिवांग भी हमले में शामिल था। घायल वकील को बेली अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया। कैंट पुलिस ने जख्मी वकील से जानकारी लेकर आरोपियों की तलाश में छापे मारे। वकील की बाइक पुलिस को बेली कछार में मिली है। नामजद केस लिखा गया है।
बिहार में सीवान जनपद निवासी अभिनव गिरी (28) इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई के बाद जिला अदालत में अधिवक्ता लोकेश सिंह के अधीन वकालत सीख रहा है।
घटनाक्रम के बारे में पता चला है कि शाम करीब चार बजे म्योराबाद चर्च के सामने मैदान में स्थानीय लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। तभी बाइक पर आए तीन युवकों ने शिवम केसरी को दबोचा और उसे बेल्ट से पीटने लगे।
विज्ञापन
वे नशे में धुत थे। शिवम के साथी बीच-बचाव में आए तो हमलावर युवक उन्हें भी धमकाने लगे। इसी बीच शिवम ने भाई शुभम को फोन किया तो वह साथी वकील अभिनव गिरी और अंगद के साथ बाइक पर वहां आ गया। उन्हें देखते ही हमलावरों में एक शिवांग पासी ने तमंचे से फायर कर दिया। कमर पर दाहिनी तरफ छर्रे धंसने से अभिनव गंभीर घायल हो गया। गोली मारने के बाद अपराधियों ने उसकी बाइक में आग लगाने की कोशिश की। मगर आसपास के लोगों और क्रिकेट खेलने आए लड़कों ने घेरा तो वे अभिनव की भी बाइक लेकर भाग निकले।
फायरिंग की खबर पाकर सिविल डिफेंस के घटना नियंत्रण अधिकारी रविशंकर द्विवेदी भी प्रमोद भारतीय के साथ आ गए। कैंट पुलिस को खबर देकर घायल अभिनव को बेली अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन अस्पताल भेजा गया। कैंट थाना प्रभारी राकेश कुमार अवस्थी के मुताबिक, हमलावरों में नया पूरा निवासी पूर्व सांसद सुरेश पासी का पुत्र शिवांग और उसके दो साथी शामिल थे। वे जिस युवक शिवम को पीट रहे थे उसका कहना है कि वह तो पहली बार यहां क्रिकेट खेलने आया है। उसकी हमलावरों से कोई दुश्मनी नहीं है। वकील अभिनव ने बयान दिया है कि उसकी भी इन अपराधियों से कोई रंजिश नहीं है। वह बाइक पर वहां पहुंचा तभी फायर कर दिया गया। कैंट थाने की पुलिस छानबीन कर रही है कि आखिर इस घटना के पीछे रंजिश क्या है।
-कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व सांसद सुरेश के पुत्र शिवांग के खिलाफ जानलेवा हमले, मारपीट, धमकी के पांच आपराधिक केस का पता चला है। कैंट और कर्नलगंज थाने में ये मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि वह इलाके में गुंडागर्दी करता है। इस घटना में उसे साथियों समेत गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।