{"_id":"5973b81d4f1c1bdb4c8b4658","slug":"late-night-in-search-of-atek-s-brother-ashraf","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक के भाई अशरफ की तलाश में देर रात छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतीक के भाई अशरफ की तलाश में देर रात छापा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 23 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की तलाश में पुलिस ने देर रात मुुंडेरा में नई चाय वाले की दुकिान छापामारी की। वहां किसी कार में अशरफ के बैठकर कुछ लोगों से बात करने की खबर मिली थी लेकिन कार में अशरफ नहीं थे, बल्कि कुछ और लोग थे। करीब आधा घंटे तक पूछताछ करने के बाद उनको छोड़ दिया गया।
राजूपाल हत्या कांड में गवाह को धमकाने के आरोप में अशरफ की जमानत खारिज करने का आवेदन हाईकोर्ट में पेश किया गया था। जिस पर हाईकोर्ट की ओर से अशरफ को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस रिसीव न होने के कारण वारंट उसके घर पर चस्पा किया गया था। उसके बाद राजूपाल के वकील को धमकाने के आरोप में भी एक और मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमें में आबिद प्रधान और अशरफ को नामजद किया गया है। उसी के बाद से अशरफ की तलाश की जा रही है। दूसरे तीसरे दिन पुलिस अशरफ की तलाश में छापा मार रही है। शनिवार को मिली सूचना पर चाय के होटल पर एसओ धूमनगंज ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा था। थाना प्रभारी अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि अशरफ लापता है, उसकी तलाश की जा रही है।
पिछले साल धूमनगंज इलाके में फायरिंग कर अंजुम को घायल करने के आरोपी बीटी निवासी निराले को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। निराले सहित तीन लोगों पर 29 सितंबर को श्रीमती गुड़िया ने भाई अंजुम को गोली मारने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीसरा फरार आरोपी आज गिरफ्तार हुआ हैै।