{"_id":"5a5e509a4f1c1b7e268b4c90","slug":"land-dispute-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में मारपीट, फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में मारपीट, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 17 Jan 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहब्बतगंज गांव में मंगलवार सुबह जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें आरोपितों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत है।
घटना नैनी के मोहब्बतगंज गांव में मंगलवार की सुबह हुई। उक्त गांव निवासी मोहम्मद वारिस अली पुत्र जाहेद अली मंगलवार को घर से कुछ दूर पर अपना मकान बनवा रहा था। उसी दौरान गांव के ही वाजिद अली पुत्र दिलदार अली अपने आठ साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर पहुंचे और काम बंद कराने को कहने लगे। इस पर वारिस और वाजिद के बीच बहस शुरू हो गई। तब तक वारिस के घरवाले भी वहां पहुंच गए। बात बढ़ी और दोनों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई।
दूसरे पक्ष से आए नौै लोगों ने वारिस की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि हथियारों से लैस होकर आए आरोपितों ने धारदार हथियार से वारिस के परिजनों पर भी हमला बोल दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपित इसरार और आजाद अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना के बाद घरवालों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वारिस की तहरीर पर पुलिस ने वाजिद अली, दिलदार अली, मुस्तकिन अली, सलीम अली, वसीम अली, इसरार खान, आजाद खान, निसात खान, महमूद अली, रउफ अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फायरिंग से गांव में दहशत है।